For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता ने दुर्गा पूजा को यूनेस्को का दर्जा मिलने पर संरा की संस्था का किया धन्यवाद

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा उत्सव को ‘इंटैन्जीबल कल्चरल हेरिटेज’(अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) का दर्जा दिये जाने पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक,वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को धन्यवाद देने के लिए बृहस्पतिवार को एक रैली में भाग लिया।

04:52 PM Sep 01, 2022 IST | Desk Team

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा उत्सव को ‘इंटैन्जीबल कल्चरल हेरिटेज’(अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) का दर्जा दिये जाने पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक,वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को धन्यवाद देने के लिए बृहस्पतिवार को एक रैली में भाग लिया।

पश्चिम बंगाल   मुख्यमंत्री ममता ने दुर्गा पूजा को यूनेस्को का दर्जा मिलने पर संरा की संस्था का किया धन्यवाद
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा उत्सव को ‘इंटैन्जीबल कल्चरल हेरिटेज’(अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) का दर्जा दिये जाने पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक,वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) को धन्यवाद देने के लिए बृहस्पतिवार को एक रैली में भाग लिया।
Advertisement
उत्तरी कोलकाता के जोरासांको क्षेत्र से शुरू हुई रैली में एक हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा समितियों ने भाग लिया। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने रैली का नेतृत्व किया और उनके साथ पार्टी के नेता फिरहाद हाकिम, सुदीप बंद्योपाध्याय, अरूप बिस्वास और शशि पांजा भी थे।
रैली का समापन रेड रोड पर होगा। रैली को प्रारंभ करते हुए बनर्जी ने कहा, “दुर्गा पूजा को आईसीएच का दर्जा (टैग) देने के लिए मैं यूनेस्को को धन्यवाद देती हूं। हमारे त्योहार एक महीने पहले आज से ही शुरू हो गए हैं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे रैली में भाग लें और दुनियाभर से इस रैली को देखने वालों को धन्यवाद देती हूं।”
रैली से पहले बनर्जी ने दुर्गा पूजा को बंगालियों की भावना करार दिया, जो संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर लोगों में एकता की भावना का संचार करती है।
Advertisement
रेड रोड पर समापन कार्यक्रम के दौरान, बनर्जी मिट्टी से निर्मित देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को यूनेस्को के प्रतिनिधियों को सौंपेंगी। रैली में कोलकाता के कम से कम 1200 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक बंगाली परिधान पहनकर भाग लिया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×