Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पश्चिम बंगाल : फ्रांस के राजदूत डिडियर तालपेन ने दिया बयान, दोनों देशों के बीच हमेशा से रहे हैं सौहार्दपूर्ण संबंध

फ्रांस के महावाणिज्य दूत डिडियर तालपेन ने ‘नमस्ते भारत’ (बोनजोर इंडिया) के चौथे संस्करण की शुरुआत के मौके पर कहा कि, भारत और फ्रांस के बीच हमेशा से ही रहे हैं।

01:22 PM Mar 23, 2022 IST | Desk Team

फ्रांस के महावाणिज्य दूत डिडियर तालपेन ने ‘नमस्ते भारत’ (बोनजोर इंडिया) के चौथे संस्करण की शुरुआत के मौके पर कहा कि, भारत और फ्रांस के बीच हमेशा से ही रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फ्रांस के महावाणिज्य दूत डिडियर तालपेन ने ‘नमस्ते भारत’ (बोनजोर इंडिया) के चौथे संस्करण की शुरुआत के मौके पर कहा कि, भारत और फ्रांस के बीच हमेशा से ही रहे हैं और इसका सबसे बड़ा कारण दोनों देशों के लोगों के बीच का मेलजोल है। डिडियर तालपेन ने बंगाल के फ्रांसीसी गठबंधन के निदेशक निकोलस फ़ैसिनो के साथ नमस्ते भारत के चौथे संस्करण की शुरुआत करते हुए यह बात कही। इसके तहत कोलकाता में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
कई कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
इस महोत्सव के तहत भारत की आजादी तथा भारत-फ्रांस के बीच कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत के 75 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।‘नमस्ते भारत’ कार्यक्रम के तहत अगले दो महीनों में देश के 19 शहरों में नृत्य कार्यक्रम, फोटो प्रदर्शनी, संगीत समारोह और एक कला उत्सव सहित 120 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सोच-समझकर आनंद और मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है :  तालपेन
डिडियर तालपेन ने कहा,प्रत्येक कार्यक्रम को सोच-समझकर आनंद और मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है। ज्यादातर कार्यक्रमों में प्रवेश आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है। ‘नमस्ते भारत’ दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का एक जश्न है।

Advertisement
Next Article