पश्चिम बंगाल : निकाय चुनाव के नामांकन पर वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर सियासी घमासान
वाट्सऐप का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें भाजपा के एक कथित कार्यकर्ता को आगामी निकाय चुनावों में एक उम्मीदवार को नामित करने के लिए रेट का हवाला देते हुए सुना गया है।
04:20 AM Nov 15, 2021 IST | Shera Rajput
वाट्सऐप का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें भाजपा के एक कथित कार्यकर्ता को आगामी निकाय चुनावों में एक उम्मीदवार को नामित करने के लिए ‘‘रेट’’ का हवाला देते हुए सुना गया है।
तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर इसे साझा किया जिसके बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। भाजपा ने ऑडियो क्लिप को फर्जी बताते हुए दावा किया कि पार्टी को बदनाम करने के लिए यह ‘‘तैयार’’ किया गया है।
.@BJP4Bengal is demanding 1 LAKH FOR EACH CANDIDATE.@DrSukantaBJP, is this how you collect funds for your propaganda?SHOCKING! pic.twitter.com/mO3oBEkhHN— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 14, 2021
वाट्सऐप पर हुई बातचीत में एक व्यक्ति को आगामी निकाय चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए कथित तौर पर ‘‘रेट’’ की पूछताछ करते हुए प्रदर्शित किया गया। भाजपा के कथित कार्यकर्ता ने एक दर्जन नामांकन में से प्रत्येक के लिए एक लाख रुपये की ‘कीमत’ का हवाला दिया। यह ऑडियो क्लिप ‘‘रेट’’ पर बातचीत का है, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता ने पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के नाम का हवाला देते हुए इसे कम करने में असमर्थता व्यक्त की।
पार्टी को बदनाम करने के लिए TMC द्वारा साजिश की गई – भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य इस तरह की बातचीत में शामिल नहीं है और उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए तृणमूल कांग्रेस द्वारा साजिश की गई है।
‘समाचार एजेंसी (PTI) ’ स्वतंत्र रूप से ऑडियो लिंक की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।
TMC ने BJP पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वैसे भी यह हमें याद दिलाता है कि एक अनुभवी भाजपा नेता तथागत रॉय ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा उम्मीदवार चयन में पैसे की भूमिका के बारे में क्या कहा था।’’
Advertisement
Advertisement

Join Channel