पश्चिम बंगाल में JCB लेकर जश्न मनाना पड़ा भारी, तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
West Bengal Post-Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद से जगह-जगह पर जश्न मनाया गया। कई जगह पर जेसीबी मशीन लेकर सड़कों पर जश्न मनाने के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की जीत के बाद न्यू मार्केट इलाके में भीड़ अचानक बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी और TMC कार्यालय पर हमला कर दिया था।
West Bengal Post-Election Violence: चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में हिंसक घटनाएं
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए थे, जिसमें भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 15 सालों से बंगाल की गद्दी पर बैठी TMC सरकार का अंत हुआ। इन नतीजों के बाद कई हिस्सों में हिंसा, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं सामने आई। न्यू मार्केट इलाके में एक जेसीबी से TMC के कार्यालय और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।
Police Action on Violence: करीब 80 लोग गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय नंद ने कहा कि चुनाव के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में अब तक करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
West Bengal Elections 2026: पुलिस की अनुमति के बिना कोई जुलूस न निकाले
पुलिस आयुक्त ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की और कहा कि शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई। अब शांति बनाए रखना जरूरी है। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे।”
इसके साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की उकसाने वाली या अतिरिक्त गतिविधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि बिना पुलिस अनुमति के कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकता।

Join Channel