Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

पश्चिम बंगाल: आज संदेशखाली जाएंगी महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा

10:12 AM Feb 19, 2024 IST | Jivesh Mishra

West Bengal: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा आज पश्चिम बंगाल के दौर पर जाएंगी। इस दौरान वह बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशांत संदेशखाली में जमीनी हालात का जायजा लेंगी। बता दें कि संदेशखाली इलाके में बड़ी संख्या में महिलाएं पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही हैं।

Highlights:

महिलाओं ने लगाए फरार नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि महिलाओं का आरोप है कि शाहजहां और उनके समर्थकों उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके साथ ही जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। इसको लेकर महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इन सभी मामलों को देखते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष संदेशखाली में पीडि़त महिलाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद उत्तर 24 परगना जिले के डीएम व एसपी के साथ भी बैठक करेंगी।

पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट की मानें तो पुलिस प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा गया है कि पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करना तो दूर की बात है। दरअसल, उल्टे इस मामले में बोलने पर महिलाओं को धमकाया भी जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article