Bengal: QR कोड स्कैन करते ही MLA तक पहुंचेगी शिकायत, नाली-सड़क से बिजली तक हर समस्या का होगा समाधान
अक्सर, खराब सड़कों या पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं के बारे में किसी चुने हुए प्रतिनिधि से बात करने के लिए भी लोगों को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में बंगाल से एक अच्छी खबर आई है: विधायक ने खुद ऐसी व्यवस्था की है जिससे आम लोग आसानी से अपनी परेशानियां उनसे साझा कर सकें। ऐसे में आप खराब सड़क से परेशान हो, नाली की सफाई न हो रही हो उससे परेशान हो या बिजली से जुड़ी परेशानी हो, ऐसी शिकायतों के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। आप आसानी से अपनी शिकायत विधायक जी तक पहुंचा सकते हैं।
मालूम हो कि कई बार विधायक जी से मिलना भी आसान नहीं होता। इसी दिक्कत को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की डोमकल विधानसभा सीट पर डिजिटल शिकायत व्यवस्था शुरू विधायक जी की तरफ से की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका नाम ‘अमार डोमकल पोर्टल’ रखा गया है। इसके माध्यम से स्थानीय लोग मोबाइल से QR कोड स्कैन कर अपनी परेशानी सीधे विधायक तक पहुंचा सकते हैं। इससे आपको इन समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालय का घंटों चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।
शिकायत का अपडेट भी मिलेगा

बता दें कि यह पहल डोमकल से CPM विधायक मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने शुरू की है। इस पोर्टल का उद्घाटन CPM के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने किया। इस सिस्टम के तहत, लोग अपने इलाके से जुड़ी समस्याओं को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर, विधायक जरूरत के हिसाब से मामले को संबंधित विभाग या प्रशासनिक अधिकारियों को भेज देंगे। इसकी एक खास बात यह है कि शिकायत करने वाले को आगे की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी; यानी शिकायत दर्ज कराने के बाद लोगों को यह जानने का मौका भी मिलेगा कि उनकी समस्या को हल करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
हर व्यक्ति की सुनी जाएगी बात?
विघायक जी की इस पहल के मुताबिक, इस पोर्टल के बारे में एक खास बात यह है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शिकायत करने वाले ने चुनाव में किसे वोट दिया था; डोमकल के किसी भी निवासी को अपनी बात रखने का अधिकार है। CPM के अनुसार, इस पोर्टल का मकसद सिर्फ पार्टी समर्थकों तक ही सीमित रहना नहीं है, बल्कि इलाके की सभी जनता से जुड़ना है। डोमकल राज्य का एकमात्र ऐसा चुनावी क्षेत्र था जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में लेफ्ट फ्रंट को जीत मिली थी।

Join Channel