Birbhum BJP Worker Killed: फोन के बहाने बुलाया और सिर पर मारी गोली, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में BJP कार्यकर्ता की हत्या
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है जहां बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता चंदन भल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक बोलपुर के वार्ड नंबर 11 के बूथ नंबर 201 के BJP अध्यक्ष थे। वहीं परिवार ने आरोप लगाया की उनकी राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। चंदन भल्ला को फोन करने के बहाने बाहर बुलाया गया था और सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
राजनीतिक रंजिश के चलते हुई हत्या
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके मे तनाव की स्थिति बन गई। मृतक के परिवार के द्वारा लगाये गए आरोप में बतया गया है की उनकी राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस अब जांच में जुट गई है।
परिवार ने लगाया आरोप
परिवार ने बताया कि चन्दन भल्ला को एक फ़ोन आया था जिसमे उसे बहार बुलाया गया था और हमलावरों ने पॉइंट-ब्लैंक रेंज से उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। चंदन सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। जिन्हें बोलपुर सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही चंदन भल्ला के बेटे शुभ्रकांति बल्ला ने बताया कि उनके पिता की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी और राजनीतिक कारणों से उनकी हत्या की गई है।
पुलिस ने दी घटना कि जानकारी
पुलिस ने बताया की स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी क अनुसार अज्ञात हमलावरों ने घटना के समय दोनों हमलावरों ने मुंह पर कपडा बांधा हुआ था और बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने बताया की हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस पास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद या अन्य कोई और कारण तो नही है इसलिए सभी एंगल से जांच जारी है

Join Channel