कोलकाता गोदाम हादसे में 10 की मौत, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के लिए 10 लाख और घायलों को 1 लाख मुआवजे का ऐलान
Kolkata Warehouse Accident: पश्चिम बंगाल के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हादसे के दूसरे दिन मभी मलबे फंसे लोगों की तलाश जारी है और राहत-बचाव का कार्य चल रहा है। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से 10 लखा रूपये के मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए 1,00,000 रुपए के मुआवजे का भी ऐलान किया।
PMO की तरफ से मृतकों के परिवार को 2 लाख रूपये का मुआवजा
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान पहले ही कर चुका है। इसके बाद, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना से जुड़े अब तक के घटनाक्रमों की पूरी जानकारी दी।
The mishap in Kolkata yesterday is saddening. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each will be given from PMNRF to the next of kin of those who lost their lives in the mishap. The injured would be given Rs. 50,000. The state government is working round the clock to ensure that those…
— PMO India (@PMOIndia) June 25, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा, "हादसे के सिर्फ 30 मिनट के अंदर ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। सबसे पहले कोलकाता पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर लोगों को निकालना शुरू किया। इसके बाद एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान भी इस काम में जुट गए। बुधवार की पूरी रात बचाव अभियान चलाया गया और यह अब भी जारी है।"
क्या बोले मुख्यमंत्री?
राज्य सरकार की ओर से खेल मंत्री इंद्रनील खान और नगर निगम एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री कौशिक चौधरी, फिर राज्य स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं शुरू से ही स्थिति पर नजर रख रहा था। मेरे तुरंत वहां पहुंचने से बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती थी। मैंने पहले स्थिति को संभालने के बाद दोपहर में वहां का रुख किया। मैं अस्पताल भी गया। मैंने घायलों से बात की।"

Join Channel