Nandigram By Election Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP ने लहराया परचम, उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों से जीती सीट
पश्चिम बंगाल मे नंदीग्राम की सीट पर आज उपचुनाव हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीत लिया है। भाजपा उम्मीदवार को 1,64,427 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के मिलन प्रधान 41,674 वोट मिले है और वह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सीपीआई के शांति गोपाल गिरी 5,779 वोट, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के अली मोहम्मद साबे मिराज खान 1,607 वोट मिला है।
हसीरानी रथ ने जीता चुनाव
आज हसीरानी रथ ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। बता दें कि 1967 के बाद से नंदीग्राम में यग विजयी उम्मीदवार रही है जिन्होंने लाखों के वोट से सबसे बड़ी जीत का अंतर दिखाया है। बता दें कि पिछला रिकॉर्ड मौजूदा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नाम था, जब वह 2016 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर 81,230 वोटों के अंतर से नंदीग्राम से चुने गए थे। अब विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नंदीग्राम से कुल वोटों के 50.37 प्रतिशत के अंतर से चुने गए थे।
मतदान से पहले सियासी बवाल
नंदीग्राम उपचुनाव में मतदान से पहले सियासी बवाल देखने को मिला था और ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से उम्मीदवार संचिता प्रधान ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। जिसके चलते मतदान से पहले यह बवाल देखने को मिला।

Join Channel