W3Schools
Advertisement

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय बंगाल दौरा आज, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

01:26 AM Jun 20, 2026 IST | Rahul Kumar Rawat
pm modi bengal visit  प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय बंगाल दौरा आज  विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
PM Modi Bengal Visit

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। साथ ही, अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य के विकास और किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह बंगाल का पहला दौरा हैं, जो राज्य के लिए काफी अहम माना जा रहा हैं।

Advertisement

PM Modi Bengal Visit (Source: Social Media)
PM Modi Bengal Visit (Source: Social Media)

तृणमूल कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां

चुनावों में भाजपा की निर्णायक जीत ने बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस कई चुनौतियों से जूझ रही है, जिनमें पार्टी के कई नेताओं की गिरफ्तारी, बड़े नेताओं के इस्तीफे और पार्टी के भीतर बढ़ता मतभेद शामिल हैं। बदलते राजनीतिक समीकरणों के इस माहौल में, प्रधानमंत्री का दौरा विकास और राजनीतिक संदेश, दोनों ही नजरिए से अहम है।

Advertisement

पीएम मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''मैं 20 और 21 जून को अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए पश्चिम बंगाल में रहूंगा। 20 जून का दिन 'पश्चिम बंगाल दिवस' मनाए जाने के कारण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित किया जाएगा।'' मोदी ने कहा कि वह तारकेश्वर से कई विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और पीएम-किसान योजना के तहत अगली किस्त जारी करेंगे।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मौके पर केंद्र की कृषि से जुड़ी कई प्रमुख पहल भी शुरू की जाएंगी, जो बंगाल के किसानों के लिए लाभदायक होंगी। मोदी ने कहा, ''कोलकाता में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुझे बहुत खुशी है कि शहर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कई विकास परियोजनाओं को होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, ''इस साल के पश्चिम बंगाल दिवस की थीम 'पश्चिम बंगाल: विरासत, सद्भाव और विकास' है। यह राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक एकजुटता और विकास की आकांक्षाओं को दर्शाता है।'' इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे। बयान में कहा गया, ''मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे, जो 18,880 करोड़ रुपये की होगी। यह राशि देश भर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगी।''

PM Modi Bengal Visit: यातायात संबंधित योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

इसमें कहा गया, ''अकेले पश्चिम बंगाल में, 45 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों के खाते में 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की जाएगी, जिससे राज्य में इस योजना के तहत कुल बांटी गई राशि 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी।'' प्रधानमंत्री हावड़ा जिले में संकराइल-संतरागाछी लिंक लाइन परियोजना समेत लगभग 590 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनीं 49 सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Bengal Visit (Source: Social Media)
PM Modi Bengal Visit (Source: Social Media)

PM Modi Bengal Visit: 21 जून को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। पश्चिम बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर, प्रधानमंत्री स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को शामिल करेंगे।

PM Modi Bengal Visit: राज्य में बारिश की संभावना

इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी की राज्य यात्रा के दौरान 'पश्चिम बंगाल दिवस' और 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के लिए तय कार्यक्रम योजना के अनुसार ही होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारी सरकार काम कर रही है। बारिश का अनुमान है और कई कार्यक्रम तय किए गए हैं... वे सुचारू रूप से आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ: Delhi Police ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 13 आरोपी गिरफ्तार, देखें पंजाब केसरी की खास रिपोर्ट

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×