W3Schools
Advertisement

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना' वाली सायानी घोष भी बागियों की लिस्ट में हुई शामिल

12:58 PM Jun 10, 2026 IST | Bhawana Rawat
ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका   काबा मदीना  वाली सायानी घोष भी बागियों की लिस्ट में हुई शामिल
Saayoni Ghosh Rebel

पश्चिम बंगाल में TMC को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। ममता बनर्जी की बेहद करीबी माने जाने वाली और लोकप्रिय सांसद सयानी घोष का नाम भी बागियों की लिस्ट में बताया जा रहा है। TMC के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पात्र लिखकर संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग की। बताया जा रहा है कि इस पत्र में सयानी घोष (Saayoni Ghosh Rebel) ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement

गाने को लेकर चर्चा में आई थी सायोनी घोष

सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस की युवा और आक्रामक नेताओं में गिनी जाती हैं। वह एक प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री और गायिका भी है। वर्तमान में वह जादवपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सांसद है। हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनके गाना, ''मेरे दिल में है काबा और आंखों में मदीनाट' काफी चर्चा में रहा और विवाद का सामना भी करना पड़ा।

Advertisement

इस गाने को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया था और मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाए थे। लेकिन अब TMC के उन्हीं बागी सांसदों ने बीजेपी के समर्थन का ऐलान किया है। इसमें सायानी घोष भी शामिल है।

Advertisement

2021 में थामा था TMC का हाथ

आपको बता दें कि 2021 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सायानी घोष ने TMC का हाथ थामा था। बांग्ला फिल्मों ने उन्हें राज्य में अच्छी-खासी पहचान दी और राजनीति में आने से पहले वो सांस्कृतिक जगत का एक चर्चित चेहरा बन चुकी थी।

राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने आसनसोल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां वह बीजेपी उम्मीदवार से हार गई। हालांकि, इस हार के बावजूद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और राजनीतिक गलियारों में तेजी से अपनी पहचान बनाई।

विवादों में घिरी थी सायानी घोष

साल 2021 में सायानी घोष उस समय भारी विवादों में आ गईं, जब त्रिपुरा में स्थानीय चुनावों के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, बीजेपी की एक नुक्कड़ सभा के पास से गुजरते हुए उन्होंने 'खेला होबे' का नारा लगाया था। इस नारेबाजी के कारण अगरतला पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था।

West Bengal News: 2024 चुनाव जीतकर पहुंची संसद

Saayoni Ghosh Rebel
Saayoni Ghosh Rebel (Image- Social Media)

साल 2023 में जब वे टीएमसी (TMC) की यूथ विंग की अध्यक्ष बनीं, तब पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इस घटना ने उन्हें अचानक राष्ट्रव्यापी चर्चा के केंद्र में ला दिया।

1993 में कोलकाता में जन्मीं सायानी घोष आज टीएमसी की सबसे मुखर और चर्चित युवा चेहरों में से एक हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और वे जादवपुर सीट से जीतकर संसद पहुंची। 2026 के विधानसभा चुनावों में भी वे पार्टी की मुख्य स्टार प्रचारकों में शामिल रहीं, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही अब उनके राजनीतिक झुकाव को लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×