TMC को एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती हैं शामिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है। पिछले कुछ दिनों से कई सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। अब ममता बनर्जी की करीबी और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा (Sushmita Dev Resignation) देने के साथ ही वह असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात करने पहुंची, इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
TMC resignation: ताश के पत्तों की तरह ढह रही पार्टी
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC में रार देखने को मिल रही है। महीने भर में पार्टी के लोकल लेवल से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता एक-एक करके इस्तीफा दे रहे हैं। सुष्मिता देव के इस्तीफे को पार्टी के लिए एक और राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुष्मिता देव लंबे समय से TMC के प्रमुख चेहरों में से एक रही हैं और उन्होंने पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है।
Trinamool MP Sushmita Dev Quits Party: CM हिमंता से मिली सुष्मिता देव

इस्तीफे के बीच एक तस्वीर ने पश्चिम बंगाल समेत दिल्ली तक का पारा हाई कर दिया है। इस्तीफे के बाद सुष्मिता देव असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंची। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर के बाद अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्र बता रहे हैं कि सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक तौर पर बात सामने नहीं आई है।
काकोली घोष के दावे के बाद हलचल तेज
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि TMC के 20 सांसदों ने NDA के साथ जुड़ने की इच्छा जताई थी। काकोली घोष के मुताबिक, इस कदम को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र सौंपा गया था। पार्टी के अंदर गावत का नेतृत्व कर रहीं काकोली घोष दस्तीदार को बागी गुट का चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, वरिष्ठ सांसद शताब्दी रॉय को बागी गुट का डिप्टी लीडर बनाया गया है। बागी गुट के दावों के बाद, तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान और संकट की गंभीरता को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं।

Join Channel