W3Schools
Advertisement

TMC में खुली बगावत! काकोली घोष दस्तीदार का दावा- 'हमारे साथ हैं 22 सांसद', दिल्ली में कल करेंगे स्पीकर से मुलाकात

07:20 PM Jun 14, 2026 IST | Rohit Singh
tmc में खुली बगावत  काकोली घोष दस्तीदार का दावा   हमारे साथ हैं 22 सांसद   दिल्ली में कल करेंगे स्पीकर से मुलाकात
source : social media

TMC Rebellion Lok Sabha : पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर छिड़ी अंदरूनी बगावत अब पूरी तरह खुलकर सामने आ गई है। TMC के बागी खेमे की अगुवाई कर रही सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार को दावा किया कि उनके गुट में दो और लोकसभा सांसद शामिल होने जा रहे हैं। इन दो नए नामों के जुड़ने के साथ ही निचले सदन में बागी सांसदों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी।

Advertisement

सोमवार को करेंगे स्पीकर से मुलाक़ात

TMC Rebellion Lok Sabha
source : social media

दस्तीदार ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में साफ किया कि बागी गुट के सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। उ

Advertisement

न्होंने कहा, ''हम मुलाकात के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हमारे साथ 22 सांसद हैं। अध्यक्ष ने हमें समय दिया है। हम सोमवार को उनसे मिलेंगे और अलग गुट के रूप में मान्यता देने की गुजारिश करेंगे।''

Advertisement

दिल्ली में होगी अहम बैठक

काकोली घोष दस्तीदार ने बागी खेमे में शामिल होने वाले उन दो नए सांसदों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। उनका कहना है कि दोनों चेहरों के नाम औपचारिक रूप से गुट में शामिल होने के बाद ही सार्वजनिक किए जाएंगे। दस्तीदार ने कहा, ''जो लोग पिछले चार-पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल में मौजूदा स्थिति के खिलाफ ईमानदारी से अपनी राय व्यक्त कर रहे थे, वे हमारे संपर्क में हैं। अब हमारी संख्या 22 हो गई है।''

यह पूरा सियासी घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद TMC में मचे घमासान के बीच सामने आया है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के बीच की यह दरार इसी हफ्ते की शुरुआत में तब साफ हो गई थी, जब असंतुष्ट सांसदों ने सार्वजनिक रूप से ममता बनर्जी के नेतृत्व से अलग लाइन ले ली थी।

हस्ताक्षर वाले पत्र में प्रमुख नाम

TMC Rebellion Lok Sabha
source : social media

इससे पहले सोमवार को दस्तीदार ने तृणमूल के करीब 20 सांसदों के साथ होने की बात कही थी और दावा किया था कि यह गुट केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देगा। इसी सिलसिले में शुक्रवार को 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक अहम दस्तावेज भी सामने आया था।

इस पत्र पर दस्तखत करने वाले सांसदों में स्वयं काकोली घोष दस्तीदार के अलावा शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, असित माल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय शामिल हैं।

अधिकारिक पुष्टि नहीं

इसके साथ ही इस सूची में रचना बनर्जी और सायोनी घोष के भी हस्ताक्षर मौजूद थे। इन सभी सांसदों ने स्पीकर को पत्र भेजकर दस्तीदार के नेतृत्व वाले इस नए धड़े को अलग गुट के रूप में मान्यता देने की अपील की है, हालांकि लोकसभा सचिवालय की ओर से इस पत्र के मिलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×