टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Dheeraj Sahu के ठिकानों से 350 Crore की बरामदगी पर क्या बोले अखिलेश

12:53 PM Dec 11, 2023 IST | Srishti Khatri
Akhilesh Yadav

कांग्रेस सासंद Dheeraj Sahu के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का आज छठा दिन है। अब तक कार्रवाई में कुल 350 करोड़ रूपए बरामद किए गए हैं। मामले को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। बीजेपी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रूपए मिलने पर बीजेपी को शर्मिंदा होना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक किसी भी एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी में अब तक यहाँ से सबसे ज्यादा नकदी बरामद की गई है। बता दें कि साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है। आयकर विभाग ले 6 दिसंबर से धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी।

हाइलाइट्स

BJP को नोटबंदी की नाकामी का स्मारक...

अखिलेश यादव ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- हाल में जो बेइंतहा नकदी बरामद हो रही है उससे भाजपा सरकार को नोटबंदी की नाकामी का स्मारक बनवा देना चाहिए और उसके नीचे देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए अपना माफ़ीनामा भी लिखवा देना चाहिए। इसी बात पर सरकार ये भी बताए कि कानपुर में उनके अपनों से पकड़ी गयी सैंकड़ों करोड़ की नकदी में आख़िर में कितना वापस किया और क्यों?

'भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू'

वहीं भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संसद में बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। जे.पी. नड्डा ने कहा, "बीजेपी का शुरू से मानना ​​रहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस कदाचार के लिए जानी जाती है और भ्रष्टाचार अपराधीकरण के लिए जाना जाता है। यही कांग्रेस की नीति है। अभी कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। पता नहीं ये गिनती कहां जाकर रुकेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article