For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? Sunita Williams ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत को बताया महान देश

06:17 AM Apr 01, 2025 IST | Neha Singh

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत को बताया महान देश

अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है  sunita williams ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत के अद्भुत दृश्य का वर्णन करते हुए कहा कि हिमालय के ऊपर से भारत अविश्वसनीय रूप से सुंदर दिखता है। उन्होंने भारत को एक महान देश और अद्भुत लोकतंत्र बताया, और कहा कि उन्हें भारत से गहरा लगाव है क्योंकि उनके पिता भारत से हैं।

19 मार्च को अंतरिक्ष से वापस धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का पूरी दुनिया ने स्वागत किया। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को एक मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे। लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के चलते वो 9 महीनों तक अंतरिक्ष में फंसी हुई थी। सुनीता विलियम्स ने हालही में दिए एक इंटरव्यू में अपना अंतरिक्ष का अनुभव साझा किया। इंटरव्यू में उन्होंने भारत को लेकर भी कई बातें साझा की। जब उनसे पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने दिल छू जाने वाला जवाब दिया।

‘हिमालय के ऊपर से अद्भुत दिखता है भारत’

इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है  तो उन्होंने जवाब दिया कि अंतरिक्ष से भारत काफी सुंदर दिखाई देता है। उन्होंने कहा जब भी अंतरिक्ष यान हिमालय के ऊपर से गुजरता तो उन्हें अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिले। उन्होंने इस अद्भुत बताया और कहा कि यह दृश्य उनके दिल में बस गया। सुनीता विलियम्स ने भारत को एक महान देश और एक अद्भुत लोकतंत्र बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से गहरा लगाव है, क्योकि उनके पिता भारत से हैं। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है मैं जल्द ही अपने पिता के देश वापस जाउंगी। सुनीता विलियम्स के जवाब से पता चलता है कि उन्हें भारत की गहरी समझ है।

अंतरिक्ष में चमकती है भारत की रोशनी

भारत के बारे में बात करते हुए सुनीता ने खास तौर पर गुजरात और मुंबई के अद्भुत नज़ारे का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि इन शहरों में जगमगाती रोशनी का जाल बेहद खूबसूरत लगता है। बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक फैली ये रोशनी भारतीय सभ्यता और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण पेश करती है।

अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती भूमिका

निजी अंतरिक्ष उपक्रमों के साथ भारत के सहयोग का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक्सिओम मिशन के साथ अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका यह बयान भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रहे विकास और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों की सराहना करता है।

Sunita Williams की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, साझा किए Space के अनुभव, भारत आने की जताई इच्छा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×