टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पर्सनल लाइफ में ऐसा क्या हुआ कि मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया से बना ली दूरी?

मुनव्वर फारुकी के नाम पर अक्सर कोई न कोई कंट्रोवर्सी चलती ही रहती है। लेकिन अब मुनव्वर एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए है और इसके पीछे की वजह है उनका एक वीडियो जो इस वक़्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

11:45 AM Oct 04, 2022 IST | Desk Team

मुनव्वर फारुकी के नाम पर अक्सर कोई न कोई कंट्रोवर्सी चलती ही रहती है। लेकिन अब मुनव्वर एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए है और इसके पीछे की वजह है उनका एक वीडियो जो इस वक़्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुनव्वर फारुकी के नाम पर अक्सर कोई न कोई कंट्रोवर्सी चलती ही रहती है। अक्सर उनके शोज भी विवादों की वजह से कैंसिल कर दिए जाते है। वही हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन के ब्रेकअप की खबरे भी खूब सुर्खियों में थी। हालांकि मुनव्वर ने ब्रेकअप की रूमर्स को खारिज कर दिया था। उन्होंने नाज़िला के साथ वीडियो पोस्ट कर अपने और नाज़िला के साथ होने की खबर फैंस तक पहुंचा दी थी। 
लेकिन अब मुनव्वर एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए है और इसके पीछे की वजह है उनका एक वीडियो जो इस वक़्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दे हाल ही में मुनव्वर फारुकी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमे वो अपने फैंस को खास जानकारी दे रहे थे। लेकिन ये वीडियो देखकर उनके फैंस टेंशन में आ गए है। लेकिन ऐसा क्या था इस वीडियो में जिसके बाद फैंस को मुनव्वर की चिंता होने लगी?
दरअसल, अपने लेटेस्ट वीडियो के साथ मुनव्वर ने ये ऐलान किया है कि वो सोशल मीडिया छोड़ रहे है। आपको बता दे, मुनव्वर फारुकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वहीं अब कॉमेडियन ने सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला कर लिया है। 

Advertisement

साथ ही इस विडो में वो थोड़ा इमोशनल नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में वो कह रहे हैं, ‘हाय दोस्तों, मैं सोशल मीडिया छोड़ रहा हूं, कितने वक्त के लिए पता नहीं! कुछ पर्सनल चल रहा है, थोड़ा पर्सनल है, कुछ और मत समझना। तो जो आने वाली वीडियो था वो टीम के पास है, वो तैयार करके अपलोड कर देंगे, मैंने नहीं देख रहा फाइनल कट भी, लेकिन आपको अच्छा लगेगा, मेहनत से बनाया है। और बस ख्याल रखो अपना।’

ये तो अभी पता नहीं चला है कि आखिर मुनव्वर फारुकी की ज़िन्दगी में ऐसा क्या चल रहा है कि उनके चेहरे पर इतनी उदासी छाई हुई है और उन्हें सोशल मीडिया से भी ब्रेक लेना पड़ा? लेकिन ये तो साफ़ हो गया है कि लोग मुनव्वर से बहोत प्यार करते है। अब सब यही कह रहे है कि कोई बात नहीं ले लो ब्रेक लेकिन जब आना तो मुस्कान के साथ आना। अब देखना होगा कि मुनव्वर सोशल मीडिया पर कब वापस लौटेंगे?
Advertisement
Next Article