For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या थे Sanjay Kapur के आखिरी शब्द ? सामने आया Karishma Kapoor के Ex- Husband की मौत का असली राज़

संजय कपूर की मौत के पीछे छुपा मधुमक्खी का रहस्य

12:33 PM Jun 16, 2025 IST | Arpita Singh

संजय कपूर की मौत के पीछे छुपा मधुमक्खी का रहस्य

क्या थे sanjay kapur के आखिरी शब्द   सामने आया karishma kapoor के ex  husband की मौत का असली राज़

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की यूके में अचानक मौत ने सबको चौंका दिया। खेल के दौरान गलती से निगली गई मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मारा, जिससे तेज सूजन और सांस की तकलीफ हुई। उनकी आखिरी शब्द थे, ‘मैंने कुछ निगल लिया है।’ इस घटना ने बॉलीवुड और सोशल मीडिया को स्तब्ध कर दिया।

एक दिल दहला देने वाली खबर — बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिज़नेसमैन संजय कपूर की यूके में अचानक मौत हो गई….. लेकिन इनमें सबसे हैरान कर देने वाली बात क्या थी? उनके आखिरी शब्द — “मैंने कुछ निगल लिया है…” — जिसने सबको हैरान कर दिया।

संजय कपूर का नाम बॉलीवुड व्यापार जगत में हमेशा चर्चित रहा। अक्टूबर 2003 में जब उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की, तब मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी गईं। लेकिन 2016 में ये रिश्ता टूट गया। तलाक के बाद की टीवी बहस और कोर्ट केस हर तरफ सुर्खियां रहे — घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगे। करिस्मा से  पहले उनकी शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन चार साल बाद उसका अंत हो गया। फिर उनकी शादी करिशमा से हुई  और उनके दो बच्चे हैं — बेटी समायरा और बेटा कियान पर इनके तलाक के बाद फिर संजय ने व्यवसाय जगत की अफसर और मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की।

Reason Behind Sanjay Kapur Death

12 जून 2025 का दिन अचानक बदल गया जब संजय कपूर UK में पोलो खेल रहे थे। गले में अचानक तेज दर्द और सांसों में तकलीफ ने उन्हें गिरा दिया। शुरू में हार्ट अटैक की खबर आई, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उनकी मौत का कारण एक अनोखा था — गायब मधुमक्खी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान उन्होंने एक मधुमक्खी गलती से निगल ली। मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मारा, जिससे तेज सूजन आ गई और उनकी सांस फंस गई। कुछ ही मिनटों में दिल की गति रुक गई, और उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने की कोशिश भी की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय का आखिरी वाक्य था — “मैंने कुछ निगल लिया है…” जिसने सबको हैरान कर दिया। यूके के मेडिकल बोर्ड ने भी इस घटना को असामान्य लेकिन सच बताया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उस मधुमक्खी के डंक और रिज़लटेंट गैंग्रीन को प्रमुख कारण मानती है, जिससे हार्ट अटैक हुआ।

इस खबर से बॉलीवुड जगत में सन्नाटा छा गया। सोशल मीडिया पर लोग शॉक्ड हैं, “कैसे एक मधुमक्खी का डंक इतना जानलेवा हुआ?” — जैसे सवाल चल रहे हैं। करिश्मा कपूर के प्रशंसक भी सदमे में हैं। तलाक हो चुका था, लेकिन हाल की दोस्ती की तस्वीरें और बातचीत भी सामने आई थीं — कई लोग आशा कर रहे थे कि रिश्ते सुधर सकते थे, लेकिन अब इस खबर ने सारी उम्मीद तोड दी

वहीं संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम और सरकारी दस्तावेज पूरे होते ही बॉडी दिल्ली को  ले जाया जाएगा। अंतिम अनुष्ठान दिल्ली में नाम, पारिवारिक और दोस्तों की मौजूदगी में किया जाएगा। यही होता है जिंदगी की चक्र — कभी स्टारडम, कभी ड्रामा, और अचानक एक मधुमक्खी का डंक। इस घटना ने याद दिलाया कि छोटी चीजों से बड़ी घटना हो सकती है। ….

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×