Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में 3 दिन के लॉकडाउन में क्या -क्या होंगे नियम ? अभी जाने

राजधानी दिल्ली में G-20 को लेकर तैयारियां ज़ोरो शोरों पर है। इस बीच VIP मूवमेंट के कारण दिल्ली के कई सड़कों को बंद कराया जाएगा। साथ ही कई सड़कों पर पाबंदियां भी लगाईं जायेगी। बता दें की दुनिया के 20 सबसे ज़्यादा ताक़तवर देशों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गयी है।

11:08 AM Aug 27, 2023 IST | Desk Team

राजधानी दिल्ली में G-20 को लेकर तैयारियां ज़ोरो शोरों पर है। इस बीच VIP मूवमेंट के कारण दिल्ली के कई सड़कों को बंद कराया जाएगा। साथ ही कई सड़कों पर पाबंदियां भी लगाईं जायेगी। बता दें की दुनिया के 20 सबसे ज़्यादा ताक़तवर देशों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गयी है।

राजधानी दिल्ली में G-20 को लेकर तैयारियां ज़ोरो शोरों पर है।  इस बीच VIP मूवमेंट के कारण दिल्ली के कई सड़कों को बंद कराया जाएगा।  साथ ही कई सड़कों पर पाबंदियां भी लगाईं जायेगी।  बता दें की  दुनिया के 20 सबसे ज़्यादा ताक़तवर देशों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गयी है।  आशंका जताई जा रही है G-20 शिखर सम्मलेन को लेकर राजधानी दिल्ली को बंद भी किया जाएगा।  लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है चलिए जानते हैं विस्तार में।  
Advertisement
कैसी है जी-20 की तैयारी ? 
जी-20 तैयारी को लेकर राजधानी दिल्ली में कई नियम लागू हुए हैं।  जिसका जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।  जी हाँ  8 से 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली को बंद किया जाएगा।  नई दिल्ली एरिया समेत अन्य प्रतिबंधित इलाकों में ट्रैफिक नियम लागू कर दिए जाएंगे। प्रतिबन्ध लगाने के बावजूद भी बॉर्डर से केवल आवश्यक वस्तुओं, जैसे कि दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स, सब्जियां, राशन का सामान, दवाइयां और पेट्रोलियम पदार्थ के ट्रकों को ही सिर्फ एंट्री मिलेगी।  इस तारीख के बीच दिल्ली के सभी ऑफिस, मॉल्स और मार्केट आदि बंद रहने वाले हैं।  
क्या रहेंगे सारे दफ्तर बंद?
दिल्ली की सड़कों पर इन तीन दिनों के अंदर यातायात बाधित रहेगी जिस कारण कर्मचारियों को और सुविधा से बचने के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार ने सभी दफ्तरों को बंद रखने का आदेश दिया है वहीं निजी दफ्तरों को भी बंद रखने के लिए कहा गया है बता दे की कुछ संस्थान में वर्क फ्रॉम होम मोड का काम भी किया जाएगा।
स्कूलों में कितने दिन की छुट्टी?
दफ्तरों के साथ-साथ दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूल को भी बंद रखने का आदेश दिया है जहां एमसीडी के स्कूल भी बंद रहेंगे बता दे की 8 सितंबर को शुक्रवार है और 9 और 10 को शनिवार रविवार रविवार के दिन तो स्कूल की छुट्टी ही रहती है जिस वजह से स्कूल में शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी दी जाएगी।
क्या दिल्ली मेट्रो भी रहेंगे बंद?
राजधानी दिल्ली में 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर के बीच सिर्फ आवश्यक सेवा वाले वाहनों का ही प्रवेश संभव होगा साथ ही मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी वजह से आप घर से बाहर नहीं निकाल सकते जहां एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने के लिए निर्धारित रास्ता का इस्तेमाल किया जाने वाला है इन तीन दिनों में दिल्ली में आवाज आने के लिए मेट्रो ही सबसे बेहतर विकल्प होगा हालांकि कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद रह सकते हैं। 
यदि आप नई दिल्ली के अलावा राजधानी के किसी भी अन्य हिस्से में रहते हैं और आप यह सोच रहे हैं कि तीन दिन के लिए घर के राशनों को घर में स्टोर कर लिया जाए तो आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।  क्योंकि सभी जरूरी सेवाओं की दुकान खुली रहेंगी किराना स्टोर, सब्जी, दूध, दवा की आपूर्ति पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया गौर करने वाली बात यह है किस गैर जरूरी गतिविधि पर ही रोक लगाया गया है।
Advertisement
Next Article