W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

किलर्स नहीं मारते तो क्या करती सोनम, शातिर बीवी ने पहले ही बना लिया था प्लान B

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे, सोनम का प्लान बी

11:13 AM Jun 11, 2025 IST | Neha Singh

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे, सोनम का प्लान बी

किलर्स नहीं मारते तो क्या करती सोनम  शातिर बीवी ने पहले ही बना लिया था प्लान b

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि शातिर सोनम ने अपने पति राजा को मारने का प्लान बी भी बना रखा था। हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसीपी पूनम चंद यादव का कहना है कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। राजा की पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। अब शिलांग पुलिस सोनम को अपने साथ शिलांग लेकर गई है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने पति को मारने का पूरा प्लान बनाया था। इस मर्डर में सोनम के प्रेमी राज और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने उसकी मदद की थी। पुलिस ने राज और दोनों किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि शातिर सोनम ने अपने पति राजा को मारने का प्लान बी भी बना रखा था।

क्या था सोनम का प्लान बी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अगर किलर्स राजा को नहीं मार पाते तो सोनम ने अपने पति को मारने के लिए प्लान बी तैयार कर रखा था। सोनम राजा को सेल्फी के बहाने खाई में धक्का देकर मार देना चाहती थी।  उधर, राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है। हत्या के बाद शव को शिलांग में एक खाई में फेंक दिया था। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कबूलनामे की पुष्टि की है।

हत्यारों ने कबूला जुर्म

हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसीपी पूनम चंद यादव का कहना है कि चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है। शादी से पहले ही राजा रघुवंशी की हत्या की तैयारी चल रही थी। आरोपियों ने राजा रघुवंशी की हत्या की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी। राजा और सोनम के हनीमून पर जाने से पहले सभी शिलांग के लिए निकल गए थे।

Sonam and Raja

राज दे रहा था सोनम को निर्देश

आरोपियों से 2 दिन से पूछताछ चल रही थी। इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी बताई जा रही है। शिलांग पुलिस सभी आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। वहां से वे गुवाहाटी जाएंगे। फिर गुरुवार सुबह तक शिलांग पुलिस की टीम पहुंच जाएगी। बता दें इस पूरे हत्याकांड में राज इंदौर में ही था। राज इंदौर से सोनम को सब बता रहा था कि राजा को कब और कैसे मारना है।

कब क्या हुआ ?

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर ने भी कई बड़े खुलासे किए हैं। बता दें राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को वे दोनों हनीमून पर चले गए थे। इसके बाद 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर मिली। 2 जून को राजा की लाश खाई से बरामद की गई। वहीं पुलिस ने 9 जून की देर रात को सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया।

‘राजा मेरे करीब आ रहा है..’, चैटिंग पर सोनम और राज ने बनाया था कत्ल का प्लान

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×