For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Whatsapp पर पुराने मैसेज सर्च करना होगा अब आसान, जारी किया नया फीचर

11:09 AM Nov 08, 2023 IST | Nidhi Kasana
whatsapp पर पुराने मैसेज सर्च करना होगा अब आसान  जारी किया नया फीचर

WhatsApp New Feature : व्हाट्सएप पर पुराने मैसेज खोजना मुश्किल होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए व्हाट्सएप ने एक नया फीचर बनाया है। इस फीचर से किसी भी मैसेज को तारीख से सर्च किया जा सकेगा।इस फीचर को अभी व्हाट्सएप वेब के बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है। बीटा टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

कैसे काम करेगा नया फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी चैट को खोलना होगा। फिर, सर्च बार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, कैलेंडर का आइकन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके आप जिस तारीख के मैसेज को खोजना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं।

कब तक मिलेगा फीचर

व्हाट्सएप ने अभी तक इस फीचर को जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

32 यूजर्स के साथ वीडियो कॉल का ऑप्शन भी जारी

व्हाट्सएप ने हाल ही में ग्रुप वीडियो कॉल में 15 यूजर्स के साथ सीमित कर दिया था। लेकिन, अब कंपनी ने इस सीम को हटा दिया है। अब ग्रुप वीडियो कॉल में 32 यूजर्स शामिल हो सकते हैं। यह फीचर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nidhi Kasana

View all posts

Advertisement
×