W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bubble में दिखेगा आपके चाहने वाली का MSG! Whatsapp में लॉन्च होगा नया फीचर, Reply करना होगा आसान

12:12 PM Apr 24, 2026 IST | Himanshu Negi
bubble में दिखेगा आपके चाहने वाली का msg  whatsapp में लॉन्च होगा नया फीचर  reply करना होगा आसान
Whatsapp Notification Bubble Feature

Whatsapp Notification Bubble Feature: Meta ने अपने यूजर्स को कई शानदार फीचर्स पेश किए है साथ ही पूरी सुरक्षा के साथ चैटिंग करना अधिक मजेदार बना दिया है। लेकिन अब ज्यादा भागदौड़ भरी जिंदगी में बार-बार Whatsapp खोलना और अन्य काम को छोड़कर Reply देने में समय भी अधिक लगता है। इस समय को कम करने और तुरंत रिप्लाई देने के लिए Whatsapp में Notification Bubble Feature जल्द लॉन्च होने वाला है जिससे बार-बार ऐप को खोलकर रिप्लाई देना का झंझट खत्म हो जाएगा।

Advertisement

Whatsapp Notification Bubble Feature

Whatsapp Notification Bubble Feature
Whatsapp Notification Bubble Feature (Source: Social Media)

इस फीचर की मदद से नोटिफिकेशन स्मार्टफोन की स्क्रीन पर Bubble में फ्लोट करता हुए नजर आएगा जिससे रिप्लाई करना भी आसान हो  जाएगा। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए चैट को आसान करने के लिए जल्द ही इस फीचर को  लॉन्च कर सकता है जिससे कई काम करने के साथ ही चैटिंग करना भी आसान हो जाएगा। बता दें कि अभी बार बार ऐप को खोलने के बाद रिप्लाई करना पड़ता है।

Advertisement

WhatsApp New Feature

लेकिन इस फीचर की मदद से आपकी स्क्रीन पर फ्लोटिंग बबल दिखाई देगा जिस पर टच करने के बाद पूरे ऐप की विंडो खुल जाएगी और आप रिप्लाई दे सकते है। बता दें कि बबल में यूजर का नाम औऱ भेजा गया मेसेज दिखाई देगा जिससे मल्टीटास्किंग काम के साथ रिप्लाई भी तुरंत दिया जाएगा। इस फीचर के कई बड़े फायदे के साथ ही यूजर्स का अब समय बच जाएगा।

Advertisement

Bubble Chat iPhone

Bubble Chat iPhone
Bubble Chat iPhone (Source: Social Media)

अगर आप फोन पर कोई दूसरा जरूरी काम कर रहे हैं, जैसे वीडियो देखना, सोशल मीडिया चलाना, लेकिन ऐप पर मेसेज आने के बाद एक ऐप से whatsapp ऐप पर स्वीच करना पड़ता है लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी क्योंकि बबल नोटिफिकेशन से आपको आसानी से पता चल जाएगा कि किसने क्या मेसेज भेजा है और बबल पर क्लिक करने के बाद रिप्लाई भी दे सकते। अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

ALSO READ: Privacy होगी सेफ, Data लीक की नहीं होगी परेशानी! WhatsApp जल्द लाने वाला चैटिंग से जुड़ा ये नया अपडेट

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×