Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस बार कब की है अहोई अष्टमी,संतान के अच्छे जीवन के लिए सही समय और सही मुहुर्त पर करें पूजा

09:36 AM Sep 16, 2022 IST | Desk Team
पितर पक्ष खत्म होने में कभी कुछ दिन ओर बाकी है,श्राद्द के पश्चात ही नवरात्रि का आगमन होता है इसके बाद तो जैसे त्योहारों का बिगुल ही बज जाता है। यहां हम बात करेंगें अहोई अष्टमी व्रत की। यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत का दिन करवा चौथ के चार दिन बाद और दीवाली पूजा से आठ दिन पहले पड़ता है। अहोई अष्टमी का दिन अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता है।अहोई अष्टमी व्रत में पूरे दिन उपवास करती है और यह तक कि पूरे दिन जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। आकाश में तारों को देखने के बाद ही उपवास को तोड़ा जाता है।
Advertisement
यह व्रत प्रायः कार्तिक अष्टमी के उसी वार को किया जाता है जिस वार की दीपावली होती है। इस दिन माताएँ अपनी सन्तानों के लिए आरोग्यता और दीघायु प्राप्ति के लिए अहोई माता का चित्र दीवार पर माँड कर पूजन किया जाता है।
शुभ मुहुर्त
अहोई अष्टमी का पर्व हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 17 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को रखा जाएगा।
अहोई अष्टमी -17 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार
अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त 6 :13 to 7 :27
अवधि 01 घंटा 14 मिनट्स
तारों को देखने का समय शाम 06 बजकर 11 मिनट
अहोई अष्टमी को चन्द्रोदय का समय रात 11 बजकर 58 मिनट
अष्टमी तिथि प्रारम्भ 17 अक्टूबर 2022, 09:29 AM
अष्टमी तिथि समाप्त 18 अक्टूबर 2022, 11:57 AM
अहोई अष्टमी के दिन मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपवास रखती है। शाम को आसमान में तारों को देखकर ही उपवास खोला जाता है। हालांकि, कहीं कहीं पर चंद्रमा को देखकर उपवास तोड़ने का रिवाज है। इस दिन माता अहोई यानी देवी पार्वती की पूजा की जाती है। 
महिलाएं इस दिन माता पार्वती से अपनी संतान की रक्षा और उनकी लंबी आयु की कामना करती है। जिन लोगों को संतान का सुख प्राप्त नहीं हुआ है, उनके लिए भी यह व्रत विशेष हैं। जिनकी संतान दीर्घायु न होती हो उनके लिए भी ये व्रत शुभकारी होता है। इस दिन माता पार्वती की विशेष पूजा करने से संतान प्राप्ति और कल्याण मिलता है। इस दिन उपवास आयुकारक और सौभाग्यकारक होता है।महिलाएं अपना संतान की रक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए इस उपवास को करती है। इस बार आप व्रत करके अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article