सनी लियोनी को जब एक इंटरव्यू ने कर दिया था शर्मसार, एक्ट्रेस के दिल में घर कर गया किस्सा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों को अक्सर शौहरत और पहचान के अलावा कुछ चुनौतियों भी तोहफे में मिलती है। इंडस्ट्री में अक्सर सितारों को कई चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसा ही कुछ सनी लियोनी के साथ भी हुआ था, जिसे याद करते हुए एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है।
03:15 PM Jan 03, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों को अक्सर शौहरत और पहचान के अलावा कुछ चुनौतियों भी तोहफे में मिलती है। इंडस्ट्री में अक्सर सितारों को कई चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसा ही कुछ सनी लियोनी के साथ भी हुआ था, जिसे याद करते हुए एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है। दरअसल, साल 2016 में सनी लियोनी अपनी फिल्म ‘मस्तीजादे’ का प्रमोशन करने के लिए एक टीवी चैनल पर पहुंची थी।
Advertisement

Advertisement
यहां उनका इंटरव्यू हुआ था, जिसमें कई पर्सनल सवाल पूछे गए थे। जैसे कि ‘क्या वह पॉर्न स्टार होने पर प्राउड फील करती हैं, क्या वह खुद को एक ऐक्ट्रेस मानती हैं, क्या उनको ऐक्टिंग आती है।’ इतने सवालों के बौछार के बाद सनी लियोनी वहां से जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। हालांकि, जब यह इंटरव्यू ऑन एयर हुआ था, तो उस पत्रकार की जमकर आलोचना हुई थी। उस समय लोगों ने सनी को सपोर्ट किया था। इस बात को एक्ट्रेस आज भी याद करती हैं।

इस बात को सालों हो गए हैं, लेकिन यह किस्सा सनी लियोनी के दिल में घर कर गया है। उस पुराने इंटरव्यू को याद करते हुए सनी लियोनी ने अब अपना दर्द बयां किया है। वह कहती हैं, ‘लोगों ने मुझसे नफरत की और मेरे बारे में बुरी चीजें कहीं और फिर किसी ने टीवी पर मेरी बेइज्जती की। अब मैं ठीक हूं और मैंने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन मुझे इसका बुरा जरूर लगा था।’

सनी लियोनी के मुताबिक, अब उन्हें लोगों की ऐसी बातों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हालातों के साथ ढलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। वर्क फ्रंट पर बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही तमिल और मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीम कोरेगांव’ में भी नजर आएंगी।
Advertisement