
बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दरअसल ये दोनों ही कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए जेंटलमैन बन गए हैं। जहां विराट के इस काम की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसकी जमकर चर्चाएं भी हो रही हैं। बीते दिन इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवॉर्ड्स नाइट में अनुष्का शर्मा विराट कोहली एक साथ पहुंचे थे। जहां दोनों ने मीडिया के सामने कई रोमांटिक पोज देते हुए सोशल मीडिया पर सबकी निगाहें फिर एक बार अपनी ओर खींच ली थी। मिलियन डॉलर स्माइल के साथ अनुष्का विराट कोहली का हाथ थामे नजर आ रही थीं।
विराट कोहली हमेशा से ही वन वूमन मैन बन अनुष्का के साथ कपल गोल सेट करते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ दरअसल अनुष्का शर्मा ने इस दौरान पर्पल कलर की लॉन्ग गाउन पहनी हुई थी जिसका मेटीरियल फ्लोर लेंथ से भी ज्यादा लंबा था। ऐसे में अनुष्का शर्मा को इस ड्रेस में चलने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अनुष्का के एक इशारे पर विराट सबके सामने अपनी पत्नी की मदद करने पहुंच गए।

वही अब विराट का ये जेंटलमैन वाला अंदाज फैंस का दिल जीत लिया हैं। साथ ही फैंस अब दोनों के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रहे हैं। साथ ही विराट के इस काम के लिए उनकी जमकर सराहना करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दे की ये कोई पहला मौका नहीं है जब विराट अपनी पत्नी के लिए ये काम कर रहे हैं। बल्कि क्रिकेटर अक्सर ही वाइफ को स्पेशल फील कराने के लिए इस तरह प्यार जताते रहते हैं।