Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना का कब होगा उद्घाटन और यह कहां स्थित है?

राष्ट्रपति आशियाना का उद्घाटन: जानें तारीख और स्थान

01:49 AM May 16, 2025 IST | Shivangi Shandilya

राष्ट्रपति आशियाना का उद्घाटन: जानें तारीख और स्थान

देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना का उद्घाटन 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। उसी दिन से यह जनता के लिए खुल जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रपति परिसर में 132 एकड़ में विकसित होने वाले आधुनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेगी। यह उसी दिन से आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। साथ ही इस दिन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परिसर में 132 एकड़ में विकसित होने वाले आधुनिक पार्क की भी आधारशिला रखेंगी, जो अगले वर्ष तैयार बनकर होकर होगी और आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस पार्क से उत्तराखंड को ग्रीन स्पेस और विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी।

राष्ट्रपति आशियाना का उद्घाटन

उत्तराखंड में राष्ट्रपति आशियाना का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून को करेगी। इसके साथ ही इस दिन से राष्ट्रपति आशियाना आम नागरिकों के लिए भी खोला जा रहा है। इस परिसर में 132 एकड़ में विकसित होने वाला आधुनिक पार्क भी बनेगा, जो अगले वर्ष पूर्ण रूप से बनकर तैयार होगा।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

राष्ट्रपति सचिवालय के अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने राष्ट्रपति आशियाना में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें उन्होंने आशियाना परिसर में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोअर एस्टेट और 21 एकड़ भूमि पर नवनिर्माण कार्यों की समीक्षा की और रिपोर्ट तैयार किया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड को सौगात

राष्ट्रपति आशियाना उत्तराखंड को सौगात है जिससे वहां पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इस परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर के आलावा अन्य कई सुविधाएं मिलने जा रही हैं। वहीं यह परिसर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा, जो विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। इससे पूरे शहर को दीर्घकालिक लाभ और सुविधाएं मिलेगी।

Advertisement

पार्क बनाने की योजना

इस पार्क को बनाने की योजना का सुझाव जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि यहाँ पर स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्क में हरियाली और सांस्कृतिक गतिविधियां भी मौजूद रहेंगी।

पाकिस्तान ने फिर चली नापाक चाल, कश्मीर विवाद में करा दी इस देश के एंट्री

Advertisement
Next Article