For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पति जैद संग मस्ती करते हुए गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप,एक्ट्रेस का बदला रूप कर देगा हैरान

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस कही जाने वाली गौहर खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दे रही हैं।बीते दिन कपल ने बड़े शानदार तरीके से अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। वही इस दौरान गौहर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आई।

10:59 AM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस कही जाने वाली गौहर खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दे रही हैं।बीते दिन कपल ने बड़े शानदार तरीके से अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। वही इस दौरान गौहर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आई।

पति जैद संग मस्ती करते हुए गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप एक्ट्रेस का बदला रूप कर देगा हैरान
बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस कही जाने वाली गौहर खान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार के साथ शादी रचा ली थी। ऐसे में बीते दिन कपल ने बड़े शानदार तरीके से अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। वही इस दौरान गौहर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आई।
Advertisement
दरअसल हाल ही में गौहर खान ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद अब अपनी दूसरी सालगिरह पर एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आए हैं। दअरसल अपने सागिरह के कुछ स्पेशल मोमेंन्ट को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसमे गौहर खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जैद दरबार के साथ ‘तब और अब’ की एक मजेदार रील शेयर कर उन्हें विश किया।

Advertisement
इस  पोस्ट में एक वीडियो  साल 2020 का है और दूसरा साल 2022 का हैं। इस दौरान डांस करते हुए वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ गौहर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा-2 साल पहले, हम बिल्कुल सेम स्पॉट पर थे, प्यार में थे… 2 साल बाद, हम उसी जगह पर थे, मैरिड और अपने आशीर्वाद (बेबी) के साथ। अल्हम्दुलिल्लाह, माशाल्लाह. थैंक्यू जैद, मेरी जिंदगी के बेस्ट दो साल के लिए सुख में, दुख में एक साथी। आपको मेरे जीवन में लाने के लिए मैं अल्लाह की बहुत आभारी हूं. आई लव यू।
गौहर खान के अलावा पति जैद दरबार ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इस फोटोज में गौहर और जैद काफी फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए जैद ने कैप्शन में लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह ! 2 साल, कहां निकल गए पता ही नहीं चला। अब तक के सबसे अच्छे 2 साल और इंशाल्लाह कई और एक साथ. आई लव यू गौहर, अंदर और बाहर से अब तक की सबसे सुंदर इंसान।
बता दे की शादी के बाद गौहर ने फिल्मों से दुरी बना ली हैं। हालांकि एक्ट्रेस अभी भी अपने पति के साथ म्यूजिक एल्बम में नजर आती रहती हैं। गौहर और जैद ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। दोनों के बीच प्यार तो काफी समय से बनप रहा था।
लेकिन किसी को इस बात की आहट तक नहीं हो पाई थी। वही जब दोनों कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तब उनके फैंस और लोगों को दोनों के रिश्तें के बारे में पता चला। वही एक्ट्रेस के फैंस अब उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×