Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

White Butter Benefits: सफ़ेद मक्खन है सेहत का खजाना, फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान

11:34 AM Dec 15, 2023 IST | Yogita Tyagi
White Butter Benefits

White Butter Benefits:  हमारा देश भारत खाने- पीने के मामले में शुरू से आगे रहा है। भारत में बनने वाले विभिन्न प्रकार का खाना बड़े-बड़े देशों में भी फेमस है। इसी में से एक है घर का बना सफ़ेद मक्खन, जो सरसों का साग, मक्के की रोटी, पराठा, सब्जी, खिचड़ी या अधिकतर व्यजनों की शान और टेस्ट दोनों बढ़ा कर डबल कर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं घर का बना ये सफ़ेद मक्खन न सिर्फ खाने के टेस्ट को दोगुना बना देता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसके अनगिनत फायदे होते हैं। अधिकतर लोग बाजार से खरीद कर पीला मक्खन खाते हैं लेकिन वह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है पीले मक्खन को न खाकर घर पर बने मक्खन का सेवन करके आप खुद को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं, जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे। आइए जानते हैं सफ़ेद मक्खन आपकी सेहत को कैसे फ़ायदा पहुंचाता है।

वजन कम करने में सहायक

Advertisement

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन, घर का बना सफ़ेद मक्खन वजन कम करने में मुख्य भूमिका निभाता है। सफ़ेद मक्खन में फैट और कैलोरी दोनों ही कम मात्रा में पाए जाते हैं जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यदि आप बाजार में मिलने वाला पीला मक्खन खाते हैं तो उससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

हड्डियां बनेंगी मज़बूत

घर का बना सफ़ेद मक्खन हड्डियों को मज़बूत करता है। सफ़ेद मक्खन में विटामिन D और कैल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियों को सुरक्षा होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए विटामिन D बहुत आवश्यक होता है जिससे हड्डियां सुरक्षित और मज़बूत बनती हैं। हड्डियों की समस्या से निजात पाने के लिए सफ़ेद मक्खन का सेवन करें।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

सफ़ेद मक्खन खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है। सफ़ेद मक्खन में हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो शरीर में ऊर्जा को बनाएं रखते हैं। थकावट से छुटकारा पाने और स्वस्थ महसूस करने के लिए आप मक्खन का सेवन कर सकते हैं।

इम्युनिटी को बनाए मज़बूत

सफ़ेद मक्खन इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए भी जाना जाता है। इसमें ऐसे विटामिन और फैटी एसिड मौजूद होते हैं जिनसे तेजी से इम्युनिटी मज़बूत होती है। पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में सफ़ेद मक्खन को शामिल कर सकते हैं।

त्वचा को बनाए सुंदर

 

सफ़ेद मक्खन त्वचा की रंगत निखारने और उसमें नमी बनाने के लिए भी जाना जाता है। सफ़ेद मक्खन में विटामिन E और विटामिन A पाएं जाते हैं जिनसे त्वचा में निखार आता है और वह सुंदर बनती है। त्वचा पर मक्खन लगाने से भी त्वचा में निखार आता है। साथ ही मक्खन बालों को भी मज़बूत बनाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों के लिए अच्छा है।

पोषण से भरपूर

सफ़ेद मक्खन में विटामिन E, विटामिन A, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन D और सेलेनियम पाया जाता है, जिससे व्यक्ति के शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

दिल की सेहत मज़बूत

सफ़ेद मक्खन खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। मक्खन में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे हेल्थी फैट पाए जाते हैं जिनसे दिल से जुडी बिमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा सफ़ेद मक्खन गुड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे दिल से जुडी बीमारियां नहीं होती हैं।

सफ़ेद मक्खन पीले मक्खन के मुकाबले क्यों है गुणकारी?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article