W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लगातार दूसरे ‌दिन तेल कीमतों ने लगाई आग, पेट्रोल पहुंचा 75 रु. के पास

NULL

12:33 PM May 15, 2018 IST | Desk Team

NULL

लगातार दूसरे ‌दिन तेल कीमतों ने लगाई आग  पेट्रोल पहुंचा 75 रु  के पास
Advertisement

 

नई दिल्ली:  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। 19 दिन बाद तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू किए तो दो दिन में ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 32 पैसे और डीजल पर करीब 43 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में आज यानी मंगलवार को पेट्रोल 75 रुपए के पास पहुंच गया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 15 पैसे की बढ़ोतरी की है। इससे पेट्रोल 5 साल के उच्चतम स्तर 74.95 पैसे पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसका भाव 66.36 पर पहुंच गया है। डीजल का यह अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

तेल कंपनियों ने 24 अप्रैल के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव को बंद कर दिया था। लेकिन, कर्नाटक चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही सोमवार से कंपनियों ने दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पेट्रोल पर 17 पैसे और डीजल पर 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। पहले से तय था कि कंपनियां अपना नुकसान पूरा करने के लिए तेल के दाम में तेज बढ़ोतरी शुरू करेंगी। यही वजह है दो दिन में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 43 पैसे महंगा हो गया है।

 

दामों में बढ़ोतरी के कारण
पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं। कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ब्रेंट क्रूड जहां 78 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है वहीं, नायमैक्स पर क्रूड के दाम 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुकी हैं। इससे पहले कच्चा तेल 2014 में इतना महंगा हुआ था. करीब 4 साल के बाद कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

रुपए में कमजोरी 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने नुकसान को पूरा करने में जुटी हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। रुपए का भाव 67 के पार निकल चुका है। यह रुपये का 15 महीने के निचला स्तर है। इसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। दरअसल, रुपए में कमजोरी से कंपनियों को कच्चा तेल महंगा मिल रहा है। यही वजह है कि घरेलू मार्केट में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

अभी और बढ़ेंगी तेल की कीमतें
एक सीनियर एनालिस्ट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी और बढ़ेंगी। 19 दिन तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए कंपनियों को करीब 4-5 रुपए तक दाम बढ़ाने होंगे। ऐसे में पेट्रोल 3 और डीजल 4 रुपए तक महंगा हो सकता है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 76 रुपए और डीजल 68 रुपए का स्तर छू सकता है।

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ ।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×