देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जैविक किसान Kamala Pujari के निधन पर PM Modi ने जताया दुख
08:47 PM Jul 20, 2024 IST | Shubham Kumar
Advertisement
Advertisement
Kamala Pujari: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात जैविक किसान कमला पुजारी ( Kamala Pujari ) का शनिवार को किडनी से संबंधी बीमारी से निधन हो गया। सीएमओ ( CMO ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
- जैविक किसान के लिए पद्श्री से सम्मानित कमला पुजारी का हुआ निधन
- महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री 'एक्स' पोस्ट कर जताया शोक
- लुप्तप्राय फसल और देसी बीजों के सरंक्षण को लेकर किया गया था सम्मानित
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित और प्रसिद्ध जैविक किसान कमला पुजारी के निधन पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कमला पुजारी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं।
वर्षों तक योगदान को रखा जायेगा याद - PM Modi
पीएम मोदी ने कहा कि पुजारी ( Kamala Pujari ) के निधन से बहुत दुखी हूं, जैव विविधता की रक्षा करने में उनके काम को वर्षों तक याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, ''कमला पुजारी जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने कृषि, विशेष रूप से जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और देसी बीजों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जैव विविधता की रक्षा करने में उनके काम को वर्षों तक याद किया जाएगा। वह आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने में भी एक प्रकाश स्तंभ थीं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''
ଶ୍ରୀମତୀ କମଳା ପୂଜାରୀଙ୍କ ପରଲୋକ ଖବର ଶୁଣି ମର୍ମାହତ। କୃଷି କ୍ଷେତ୍ର, ବିଶେଷ କରି ଜୈବିକ କୃଷି ପଦ୍ଧତିକୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ଦେବା ଏବଂ ସ୍ୱଦେଶୀ ବିହନ ସଂରକ୍ଷଣ କ୍ଷେତ୍ରରେ ତାଙ୍କର ଉଲ୍ଲେଖନୀୟ ଯୋଗଦାନ ରହିଥିଲା। ଦୀର୍ଘସ୍ଥାୟୀ ବିକାଶ ଓ ଜୈବ ବିବିଧତାର ସୁରକ୍ଷା କ୍ଷେତ୍ରରେ ତାଙ୍କର କାର୍ଯ୍ୟ ସର୍ବଦା ସ୍ମରଣୀୟ ହୋଇ ରହିବ । ଜନଜାତି… pic.twitter.com/vhgxb6TkFa
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2024
राष्ट्रपति ने भी जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कमला पुजारी ( Kamala Pujari ) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, ''प्रख्यात जैविक किसान कमला पुजारी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें धान और अन्य फसलों के लुप्तप्राय और दुर्लभ बीजों को संरक्षित करने की उनकी प्रेरक पहल के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई किसानों, खासकर महिला किसानों के बीच जैविक खेती को बढ़ावा दिया। जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।''

कौन थीं Kamala Pujari ?
बता दें कि कमला पुजारी का ओडिशा के कटक में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। साल 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों के संरक्षण के लिए कमला पुजारी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
Advertisement

Join Channel