Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू कौन है, जो भारत-विरोधी साजिश को देता है अंजाम, भारत के खिलाफ उगलता है जहर

03:38 PM Sep 20, 2023 IST | Jyoti kumari

गुरपतवंत सिंह पन्नू अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ था। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। बाद में वह विदेश चला गया, पन्नू के पिता महिंदर सिंह पंजाब में कृषि विपणन बोर्ड में काम करते थे। फिलहाल वह अमेरिका और कनाडा में रह रहा है। खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू जो भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित है, जो अभी फिलहाल अमेरिका में रह रहा है, जिसने खालिस्तान समर्थक संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' की स्थापना की थी, 2007 में बनाया गया सिख फॉर जस्टिस जो कि अमेरिका में स्थित है, 2019 में इस संगठन पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पाल-पोस रहा है, बता दें कि यहां अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के तमाम देशों में अपने संगठन के द्वारा भारत-विरोधी गातिविधियों को अंजाम देता है, वह सोशल मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ प्रॉपगेंडा के तहत जहर उगलने का काम कर करता है।

जानिए क्यों खालिस्तानी पन्नू पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ

आईएसआई के साथ से पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी गातिविधियों को फिर से जिंदा करने की कोशिश में है। 1 जुलाई 2020 को भारत सरकार ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को संशोधित UAPA कानून के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है। जुलाई 2020 में ही पंजाब पुलिस ने पन्नू पर सोशल मीडिया के जरिए भारत का झंडा जलने पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। अमृतसर और कपूरथला में उसके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था।

जानिए इस आतंकवादी के काले कारनामों का पूरा चिट्ठा

 

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को 'खालिस्तान दिवस' के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। उसने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा था, ‘हरियाणा, पंजाब का हिस्सा होगा और पंजाब को भारत से मुक्त कराया जाएगा। आईएसआई के टुकड़ो पर पलने वाला आए दिन भारत को धमकी देता रहता है। हाल ही में उसने जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले कई मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिखे थे, इसके बाद पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। पन्नू ने कई भारतीय नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया था। भारत में पन्नू पर साम्प्रदायिक दंगे भड़काने के लिए उकसाने और धर्मिक स्थल पर अपराध करने और राजद्रोह जैसे कई गंभीर आरोप हैं। पन्नू युवाओं को निशाना बनाता है, और पैसों का लालच देकर उनसे भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम देता है, बता दें कि उसे आईएसआई और खालिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों से फंडिंग भी मिलती है। इन पैसों का इस्तेमाल वह दंगे भड़काने और पंजाब में का माहौल करने में इस्तेमाल करता है।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article