Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

कौन है Larry Fink? जिनके पास है अमेरिका के आधे GDP से अधिक पैसा

11:57 AM Nov 10, 2023 IST | Prabha Dwivedi

Larry Fink Net Worth: आपने दुनिया के बहुत सारे अमीरो के बारे में सुना होगा , जैसे एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग पर एक और बड़ा नाम है जिसे बहुत काम लोग ही जानते है। यह इंसांन दुनिया के कई अरबपतियों का पैसा मैनेज करता है , इनका नाम है larry fink . लैरी फिंक एक अमेरिकी अरबपति व्यवसायी हैं। वे अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश प्रबंधन निगम BlackRock के वर्तमान अध्यक्ष और सीईओ हैं। ब्लैकरॉक दुनिया की सबसे बड़ी धन-प्रबंधन कंपनी है। इस कंपनी के पास 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति है।

Advertisement

फिंक को एक उद्योग नेता के रूप में जाना जाता है। इसी के साथ आपको बता दे इस आदमी का दुनिया के लगभग हर बड़ी कंपनी पर हिस्सेदारी है. फिंक का Asset under management 9.43 ट्रिलियन डॉलर तक है. सबसे हैरानी की बात यह की यह आंकड़ा अमेरिका के लगभग आधे जीडीपी के बराबर है और पाकिस्तान जैसे 50 देशों की जीडीपी से भी अधिक है ये आंकड़े। आपको बता दे फिंक ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में न्यूयॉर्क स्थित निवेश बैंक फ़र्स्ट बोस्टन से की थी। वहाँ वे पहले बंधक-समर्थित सुरक्षा व्यापारियों में से एक थे और अंततः फर्म के बॉण्ड विभाग का प्रबंधन किया। 1988 में, फिंक ने खुद की कंपनी, ब्लैकरॉक की स्थापना की ,कंपनी ने जल्दी से सफलता प्राप्त की, और फिंक को एक उद्योग नेता के रूप में जाना जाने लगा।

Larry Fink Net Worth: पूरी दुनिया भर का शेयरों और बॉन्ड्स का 10 फीसदी ब्लैकरॉक संभालती है , अब आप इससे अंदाजा लगा सकते है की यह कंपनी कितनी बड़ी है। सभी बड़े कंपनी में इसका अपना हिस्सा है। और यही कारन है की इस कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा Shadow Bank कहा जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article