For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कौन है राजेश खुल्लर, जिन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का मिलने वाला था रैंक!

राजेश खुल्लर: हरियाणा की सत्ता के गलियारों में एक प्रभावशाली नाम

04:39 AM Jan 26, 2025 IST | Pankhil Verma

राजेश खुल्लर: हरियाणा की सत्ता के गलियारों में एक प्रभावशाली नाम

कौन है राजेश खुल्लर  जिन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का मिलने वाला था रैंक

बात करेंगे एक ऐसे ब्यूरोक्रेट की जिसका दबदबा हरियाणा की सत्ता के गलियारे में रहा। हरियाणा सीएम के प्रमुख प्रधान सचिव राजेश खुल्लर जो कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के बाद अब नए सीएम नायब सैनी के भी खास बने हुए हैं। उनके साथ काम करने वाले खुल्लर को कुशल और जटिल फाइलों को तेजी और सटीकता के साथ नेविगेट करने में सक्षम बताते हैं। बात राजेश खुल्लर की करें तो सीएमओ में सबसे ताकतवर अधिकारियों में से एक वे बनकर उभरे थे और उनके अधीन कई अहम विभाग भी रहे।

राजेश खुल्लर का जीवन

 खुल्लर का जन्म 31 अगस्त 1963 को अंबाला कैंट में हुआ था। कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और पंजाब युनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल के साथ फिजिक्स में एम.एससी. की डिग्री हासिल की। आईआईटी-दिल्ली में एमटेक करने के दौरान, उन्हें 1987 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुना गया और उन्हें महाराष्ट्र काडर में नियुक्त किया गया। हालांकि, हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अपने प्रशिक्षण के दौरान, उन्हें 1988 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुना गया और उन्हें हरियाणा काडर आवंटित किया गया।

सरकारी भर्ती और ट्रांसफर से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

हरियाणा में भ्रष्टाचार की जड़ माने जाने वाले सरकारी भर्ती, ट्रांसफर और लैंड यूज चेंज से जुड़ी प्रक्रिया को कंप्यूटराइज्ड कराने का श्रेय राजेश खुल्लर को ही जाता है। राजेश खुल्लर की सितंबर-2020 में वर्ल्ड बैंक के वॉशिंगटन डीसी कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति हो गई। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी।

कई बड़े पदों पर संभाली कमान

35 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान राजेश खुल्लर कई जिलों के डीसी, विभागाध्यक्ष और प्रशासनिक सचिव रहे।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जब बीजेपी ने मनोहर लाल की जगह नायब सैनी को हरियाणा का नया सीएम बनाया था, तब भी राजेश खुल्लर उनके चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे।

राजेश खुल्लर पर नायब सरकार ने जताया भरोसा

हरियाणा सरकार के गठन के बाद सीएमओ में जब नियुक्तियां शुरू हुई थी तो सबसे पहली नियुक्ति रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राजेश खुल्लर की ही हुई थी। दूसरी बार मुख्यमंत्री बने नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव बने थे राजेश खुल्लर प्रदेश के । प्रदेश सरकार ने राजेश खुल्लर का मान सम्मान और दर्जा बढ़ाते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया था।

पूर्व सीएम मनोहर लाल के रहे भरोसेमंद 

राजेश खुल्लर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में उनके प्रधान सचिव थे और बाद में मुख्य प्रधान सचिव भी बने थे। उन्हीं के निर्देशन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भाजपा सरकार ने लड़े तथा जीते। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राजेश खुल्लर के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

रिटायरमेंट के तुरंत बाद बने थे मुख्य प्रधान सचिव

राजेश खुल्लर 1998 बैच के आइएएस अधिकारी रहे हैं। वे 31 अगस्त 2023 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के तुरंत बाद दो सितंबर 2023 को राजेश खुल्लर को तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने अपना मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त कर लिया था।

वर्ल्ड बैंक में भी दी सेवाएं

राजेश खुल्लर की गिनती सुलझे हुए अधिकारियों में होती है। उन्होंने केंद्र सरकार तथा विश्व बैंक में भी अपनी सेवाएं दी हैं। राजेश खुल्लर की नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में और भी कई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pankhil Verma

View all posts

Advertisement
×