टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कौन है Miss World 2024 के लिए खड़ी होने वाली सिनी शेट्टी, 2022 में बनी थी मिस इंडिया

04:18 PM Mar 06, 2024 IST | Vrishti Tyagi

पिछले महीने फरवरी से नई दिल्ली में मिस वर्ल्ड के कॉम्पिटिशन की शुरुआत हुई थी। इस बार 28 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड के कॉम्पिटिशन की मेजबानी कर रहा है। मिस वर्ल्ड के कॉम्पिटिशन का फाइनल 9 मार्च को मुंबई में आयोजित किया गया है, जिसमें 117 देशों की कंटेस्टेंट भारत पहुंच चुकी हैं।   वहीं, सिनी शेट्टी इस समय खबरों और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।  वो मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को  रिप्रेजेंट कर  रही हैं इस वजह से वो चर्चा में बनी हुई हैं।

कौन हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी का जन्म साल 2003 में मुंबई में हुआ था और वो वहीं पली-बढ़ी हैं। उनका परिवार कर्नाटक का रहने वाला है। सनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है।  साथ ही सिनी ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) की पढ़ाई भी की है।  सिनी साल 2022 में 31 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम  कर चुकी है। सिनी पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं।   सिनी ने महज 4 साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया था।

Advertisement

ऐश्वर्या के नक्शेकदम पर है सिनी

सिनी ने टैलेंट राउंड में  ऐश्वर्या के कुछ पॉपुलर नंबरों जैसे हम दिल दे चुके सनम से "निंबूड़ा", "ताल से ताल मिला" और बंटी और बबली से "कजरा रे" पर डांस किया था। सिनी ने अपने डांस प्रदर्शन वीडियो को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा, “71वें मिस वर्ल्ड में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए और ऐश्वर्या राय बच्चन के गाने पर अभिनेत्री को ट्रिब्यूट देने के बाद काफी उत्साहित हूं ।

ऐश्वर्या को दी गई इस ट्रिब्यूट वीडियो पर सिनी को खूब प्यार मिला रहा है। एक यूजर ने लिखा, "आप बहुत प्रतिभाशाली हैं, आप ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर ही चल रही हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप अगली बॉलीवुड स्टार हैं। मुझे आप में ऐश्वर्या राय बच्चन की झलक देखने को मिलती है।"

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

इसके अलावा सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खूबसूरत फोटो और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं, सिनी शेट्ट के फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि सिनी मिस वर्ल्ड 2024अपने नाम करें। जिसका फैसला  9 मार्च को मुंबई में होगा।

Advertisement
Next Article