W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Tara Sutaria देर रात मिस्ट्री बॉय संग हुई स्पॉट, कार्तिक आर्यन और क्रिकेटर दीपक हुड्डा में कन्फ्यूजन हुए फैंस

तारा सुतरिया फिल्म ‘एक विलन रिटर्न’ आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के साथ दिशा पाटनी भी नजर आई थीं। ऐक्ट्रेस तारा सुतरिया इन दिनों करीना-करिश्मा के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। हालांकि बीती रात उन्हें एक मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया।

01:34 PM Sep 08, 2022 IST | Desk Team

तारा सुतरिया फिल्म ‘एक विलन रिटर्न’ आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के साथ दिशा पाटनी भी नजर आई थीं। ऐक्ट्रेस तारा सुतरिया इन दिनों करीना-करिश्मा के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। हालांकि बीती रात उन्हें एक मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया।

tara sutaria देर रात मिस्ट्री बॉय संग हुई स्पॉट  कार्तिक आर्यन और क्रिकेटर दीपक हुड्डा में कन्फ्यूजन हुए फैंस
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस
तारा सुतारिया अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में बनी
रहती हैं। एक्ट्रेस के मासूम चेहरे के लाखों दीवाने हैं, जो उनकी एक झलक के लिए
बेताब रहते हैं। हालांकि एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से करिश्मा कपूर और करीना कपूर
के कजिन ब्रदर आदर जैन को डेट कर रही हैं। मगर बीती रात एक्ट्रेस को किसी मिस्ट्री
बॉय के साथ स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स
जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Tara Sutaria looks Wondrous in the Latest Photoshoot - Boxofficeindia, Box  Office India, Box Office Collection, Bollywood Box Office, Bollywood Box  Office

तारा सुतारिया का
स्पॉटेड वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो
में अभिनेत्री अपने मिस्ट्री दोस्त के साथ एक रेस्ट्रॉन्ट से बाहर आते दिख रही हैं। तारा ने ब्लैक क्रॉप टॉप
के साथ ब्लू डेनिम पहने रखी थी। तारा के बाल खुले थे और उनके लुक पर सूट कर रहे
थे। मगर इस दौरान सबकी नजरें तारा के साथ वाले शख्स पर जा रुकी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तारा के साथ मौजूद शख्स ने पैपराजी से बचने के
लिए अपने फेस को हूडी से ढंक रखा है। वीडियो को वायरल होने के बाद लोग उस मिस्ट्री
बॉय को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे है और वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। इस
वीडियो को अब तक 37 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

कुछ लोग वीडियो में दिख रहे शख्स को कार्तिक आर्यन बता रहे हैं तो कुछ ने तो
उसे क्रिकेटर दीपक हुड्डा बता दिया है। कुछ यूजर्स ने उस मिस्ट्री बॉय को तारा के
बॉयफ्रेंड आदर जैन बताया है। बाकि लोगों ने भी इसी तरह के कॉमेंट्स कर रखे है। एक
यूजर ने लिखा, कुछ तो प्राइवेसी दो। दूसरे यूजर ने लिखा, कौन है कौन है ओ, कोन है।

Ek Villain Returns box office collection Day 2: Arjun Kapoor, John  Abraham-starrer remains steady - Movies News

वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म एक विलन 2 में नजर
आई थीं। इस फिल्म उनके अलावा दिशा पाटनी, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर अहम किरदार
में थे। ये फिल्म एकता कपूर और भूषण कपूर के जॉइंट प्रोडक्शन में बनी थी। मोहित
सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×