For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nituben Patel Net Worth: कौन है सबसे अमीर महिला किसान? जिसने जादुई मिट्टी से बनाई करोड़ों की संपत्ति

03:28 PM Jul 30, 2025 IST | Shivangi Shandilya
nituben patel net worth  कौन है सबसे अमीर महिला किसान  जिसने जादुई मिट्टी से बनाई करोड़ों की संपत्ति
Nituben Patel Net worth

Nituben Patel Net worth: अक्सर आप अखबारों या अन्य मीडिया में सुनते होंगे कि आज इस राज्य के किसान अपनी कुछ मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कहीं दूसरी जगह से खबर मिलती है कि इस राज्य के किसानों ने आत्महत्या कर ली। जो यह दर्शाता है कि उनकी परेशानी कितनी जटिल हैं। मगर इसी बीच से एक भारतीय महिला निकलती है जो इन सभी चुनौतियों को किनारा करते हुए भारत के सबसे अमीर किसान का ख़िताब हासिल कर लिया है।

जानें Kaun hai Nituben Patel?

नितुबेन पटेल (Nituben Patel) गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं। वो 'भारत की सबसे अमीर किसान' का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें 2024 के मिलियनेयर फ़ार्मर ऑफ़ इंडिया (MFOI) पुरस्कारों में यह ख़िताब दिया गया था। यह सम्मान पाने वाली वह पहली महिला हैं। बताते चले कि अमृत कृषि और जादुई मिट्टी उनकी समकालीन कृषि तकनीकों के दो उदहारण हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सजीवन फाउंडेशन और सजीवन लाइफ की भी स्थापना की।

नितुबेन पटेल ने जैविक खेती से इतिहास रचा

Nituben Patel Net worth

साल 2024 में "Millionaire Farmer of India (MFOI) Awards" में नितुबेन पटेल को “भारत की सबसे अमीर किसान” का खिताब मिला। वे इस सम्मान को पाने वाली पहली महिला किसान बनीं। उन्होंने "अमृत कृषि" और "जादुई मिट्टी" जैसी तकनीकों के ज़रिए प्राकृतिक खेती को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

खेती की अनोखी तकनीकें

अमृत कृषि या नेक्टर फार्मिंग एक ऐसी विधि है जो मिट्टी के पोषण और फसल की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए उत्पादन बढ़ाती है। वहीं, जादुई मिट्टी तकनीक के ज़रिए नितुबेन ने मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए जैविक तरीकों का विकास किया है।

यह भी पढ़ें:आज ही करें PM Fasal Bima Yojana के लिए अप्लाई, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरा प्रोसेस

क्या उगाती हैं नितुबेन?

Nituben Patel Net worth

नितुबेन सब्जियों, फलों, औषधीय पौधों और खपली गेहूं जैसी ऑर्गेनिक फसलों की खेती करती हैं। सरसों का तेल, देसी घी और अन्य उत्पाद ऑनलाइन बिकते हैं। उनका फार्म पूरी तरह से ऑटोनोमस है। ऐसा फार्म जो 20 सालों तक बिना मानवीय हस्तक्षेप के चल सकता है।

सामाजिक कार्यों में भी आगे

नितुबेन "सजीवन लाइफ प्राइवेट लिमिटेड" की संस्थापक हैं, जो गुजरात में प्राकृतिक खेती और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देती है। सिर्फ 45 दिनों में उन्होंने 84 किसान उत्पादक संगठनों को पंजीकृत कराया।

पर्यावरण के लिए योगदान

उनकी संस्था प्लास्टिक कम करने के लिए हर साल 10,000 सूती थैलियां देती है, हज़ारों पेड़ लगाती है और 10,000+ किसानों को जैविक खेती सिखाती है। उनका उद्देश्य- किसान को आत्मनिर्भर बनाना और उपभोक्ताओं को ज़हरीरहित, ट्रेस करने योग्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना।

Nituben Patel Net Worth?

नितुबेन पटेल की नेटवर्थ 100 करोड़ रु है। जो उनहे Richest Farmer of India की लिस्ट में शामिल करता है

यह भी पढ़ें: 5 हज़ार से शुरू किया सफर, आज 140 करोड़ के मालिक है Sonu Sood, इस तरह बनाई पहचान !

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×