कौन है जिसने Janhvi Kapoor को गिफ्ट की 9 करोड़ की Lamborghini, वायरल वीडियो
जानिए किसने दी जाह्नवी कपूर को 9 करोड़ की लैंबॉर्गिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हाल ही में 9 करोड़ की लैंबॉर्गिनी गिफ्ट की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह महंगी गाड़ी उनकी करीबी दोस्त अनन्या बिरला ने दी है। वीडियो में पर्पल कलर की लैंबॉर्गिनी देखी जा सकती है। जान्हवी जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें हाल में जान्हवी को किसी ने लैंबॉर्गिनी कार तोहफे में दी है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मन में यही सवाल है कि आखिर कौन है वो व्यक्ति जिसने जान्हवी को इतनी महंगी गाड़ी तोहफे में दी है। आइए जानते हैं।
9 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी
वायरल वीडियो में पर्पल कलर की लैंबॉर्गिनी को देखा जा सकता है। वहीं अगर इस गाड़ी कीमत की बात करें तो ये लगभग 4 से 9 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इससे ये बात तो साफ है कि कोई ऐसे ही किसी को करोड़ों का गिफ्ट तो नहीं देगा। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ये गाड़ीजान्हवी के पिता बोनी कपूर या उनके भाई अर्जुन कपूर ने दी है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है।
Janhvi Kapoor Lehenga Designs: लहंगा डिजाइन से पाएं शादी के Fashion Tips और दिखें सबसे हसीन
किसने की गिफ्ट
यहां तक कि ये तोहफा उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी उन्हें नहीं दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक गिफ्ट बॉक्स देखा जा सकता है, जिसमें इस लैंबॉर्गिनी को गिफ्ट करने वाली का नाम लिखा नजर आ रहा है। आपको बता दें, एक्ट्रेस को ये कार उनकी बेहद खास दोस्त अनन्या बिरला ने गिफ्ट की है। अनन्या बिरला, जान्हवी की बेहद करीबी हैं। वहीं जान्हवी की दोस्त होने के साथ-साथ अनन्या बिजनेसवुमन और एक सॉन्ग राइटर हैं।
अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर, जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म परम सुंदरी में नजरआएंगी। इस फिल्म को तुषार जलोटा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। वहीं इसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।