Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कौन हैं दो बार इतिहास रचने वाले रियल 'चंदू चैम्पियन ? जिनका किरदार निभाया कार्तिक आर्यन ने

04:47 PM May 19, 2024 IST | Tanveer Kaur

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन का ट्रेलर रिलीज हो  चुका है  और लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर असली चंदू चैम्पियन कौन हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है जिन्हें चंदू चैम्पियन भी कहा जाता है। मुरलीकांत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया था

कौन थे इतिहास रचने वाले मुरलीकांत ?

देश के लिए दो बार इतिहास रचने वाले  चंदू चैंपियन उर्फ मुरलीकांत पेटकर को कम लोग जानते हैं। वह पहले कुश्ती खेला करते थे। वह आगे स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन परिवार के प्रेशर के आगे वह ऐसा नहीं कर पाये। फिर उन्होंने इंडियन आर्मी के लिए काम किया और इसके साथ अपने ख्वाब को भी पूरा किया। उन्होंने इंडियन आर्मी की तरफ से बॉक्सिंग की। पाकिस्तान के खिलाफ 1965 के युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगी थीं। वह इतनी बुरी तरह घायल हुए थे कि कोमा में चले गये थे। उन्होंने अपना एक हाथ भी खो दिया था। उन्होंने 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वह पहले गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास भी रचा। उन्हें 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

सिनेमाघरों में कब रिलीज़ होगी चंदू चैंपियन ?

कबीर खान निर्देशित फिल्म में मुरलीकांत पेटकर यानी 'चंदू चैम्पियन' का किरदार कार्तिक आर्यन  निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मुरलीकांत   पेटकर की भूमिका में  कार्तिक आर्यन  दमदार लगे। लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है

Advertisement
Next Article