For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Malaika Arora की जिंदगी में कौन है 'टॉक्सिक इंसान'? एक्ट्रेस जिससे चाहती हैं छुटकारा

07:28 AM Nov 10, 2024 IST | Priya Mishra
malaika arora की जिंदगी में कौन है  टॉक्सिक इंसान   एक्ट्रेस जिससे चाहती हैं छुटकारा

बॉलीवुड की डांसिंग स्टार मलाइका अरोड़ा इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अर्जुन कपूर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।

वहीं ब्रेकअप के बाद से मलाइका अरोड़ा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट शेयर कर फैंस का अटेंशन अपनी तरफ खींच रही हैं।

जब से मलाइका का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है तब से फैंस उनके इंटाग्राम अकाउंट पर नजरें बनाए हुए हैं।

मलाइका अरोड़ा भी लगातार अपनी जिंदगी से जुड़े कई अपडटे्स फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

इसी बीच मलाइका अरोड़ा के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस का ये नया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद को एक बड़ा चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने रिवील किया है कि उनकी लाइफ में कुछ टॉक्सिक इंसान हैं।

इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया है कि वह ऐसे लोगों से छुटकारा पाना चाहती हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने नवंबर महीने के लिए खुद को 9 चैलेंज दिए हैं। ये 9 चैलेंज उन्हें इस महीने पार करने हैं। इसमें सबसे पहले एक्ट्रेस ने खुद को पूरे महीने बिना शराब के रहने की चुनौती दी है।

इसके बाद वो रोज 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करेंगी। साथ ही अपने लिए एक मेंटर भी ढूंढेंगी।

मलाइका अरोड़ा ने हर दिन एक्सरसाइज करने का भी प्रॉमिस किया है। उनकी 5वीं चुनौती है कि वो रोज 10,000 स्टेप्स चलेंगी। मलाइका फिटनेस मेंटेन करने के लिए सुबह 10 बजे तक कुछ नहीं खाएंगी और फास्ट पर रहेंगी।

मलाइका का चैलेंज नंबर 7 ये है कि वो प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल नहीं खाएंगी। इसके अलावा वो रात के 8 बजने के बाद खाने से दूर रहेंगी। वहीं सबसे आखिरी और सबसे जरूरी चैलेंज ये है कि वो टॉक्सिक लोगों को अपनी जिंदगी से निकाल देंगी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×