Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कौन होगा बिहार CM फेस? चिराग पासवान के बयान से सियासी हलचल तेज

बिहार CM फेस की दौड़ में चिराग पासवान का बड़ा बयान

05:45 AM Apr 17, 2025 IST | Shivangi Shandilya

बिहार CM फेस की दौड़ में चिराग पासवान का बड़ा बयान

चिराग पासवान ने बिहार चुनाव 2025 के लिए नीतीश कुमार को NDA का सीएम फेस बताया, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल होने वाले बिहार चुनाव के बाद भी प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे। चिराग पासवान ने NDA सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ही होंगे हमारे नेता।

बिहार चुनाव 2025 इस साल के अंत में होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक दल बिहार CM फेस को लेकर अलग-अलग दावें कर रहे हैं। इस बीच लोजपा चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने NDA सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ही होंगे हमारे नेता। वहीं कुछ दिन पहले ही हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सीएम के पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार बताया था, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल होने वाले बिहार चुनाव के बाद भी प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे।

चिराग ने नीतीश कुमार का किया समर्थन

इन सियासी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नितीश कुमार का समर्थन किया है। सीएम नीतीश का समर्थन करते हुए चिराग ने उन्हें सीएम फेस घोषित कर दिया हैं। आज बुधवार को चिराग पासवान ने सीएम फेस को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। चुनावी परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का सपथ लेंगे।

सम्राट चौधरी ने किया दावा

इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए राज्य में अगली सरकार बनाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद है, जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।

महागठबंधन के आएगी दरार!

इसी बीच JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने विपक्षी इंडिया गठबंधन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा,”यह बिहार में बिछड़ने वाला है, जैसा कि कई राज्यों में देखने को मिला है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इसके लिए सभी सियासी दल चुनावी रणनीति बनाने में लगे हैं।

Bihar: महागठबंधन सत्ता में आया तो मैं ही डिप्टी CM बनूंगा, Mukesh Sahani ने कर दिया कंफर्म

Advertisement
Advertisement
Next Article