Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में सिद्धू या चन्नी में से कौन होगा मुख्यमंत्री का फेस ?राहुल गांधी ने दिया यह जवाब...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव की अब कमान राहुल गांधी ने संभाल ली हैं,

08:13 PM Jan 27, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव की अब कमान राहुल गांधी ने संभाल ली हैं,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव की अब कमान राहुल गांधी ने संभाल ली हैं, जिसके तहत गुरुवार को राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर है।उन्होंने जालंधर में कहा कि कार्यकर्ता से चर्चा कर मुख्यमंत्री पर फैसला लेंगे। पंजाब कांग्रेस पर मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। 
Advertisement
दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा। अगर कांग्रेस पार्टी, पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे। 
पंजाब सीएम फेस पर राहुल गांधी का बयान
जालंधर में वर्चुअल रैली के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा। वहीं आगे राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी, पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे।
सीएम चरणजीत सिंह  
वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी भी मौजूदगी ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। पंजाब चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करें, हम एक साथ खड़े रहेंगे। पार्टी जिसको सीएम का उम्मीदवार बनाएगी हमें मंजूर हैं। हम लोग पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार लाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया
बता दें कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावों को लेकर पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के दर्शन किए थे।
Advertisement
Next Article