किसको मिलेगी हिमाचल की कमान, प्रतिभा सिंह सीएम की रेस में सबसे आगे
हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जिसमें हार की आलोचना का सामना करने वाली कांग्रेस ने जीत हासिल की है। हालांकि बाकि राज्यों में कांग्रेस का बुरा हाल है। लेकिन हिमाचल में जीतने के बाद कांग्रेस की आलोचना कम हो सकती है। यहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के विधायक अपने नेता का चयन करने जा रहे हैं। आज शाम तीन बजे सभी विधायकों की बैठक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में होगी।
12:50 PM Dec 09, 2022 IST | Desk Team
हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जिसमें हार की आलोचना का सामना करने वाली कांग्रेस ने जीत हासिल की है। हालांकि बाकि राज्यों में कांग्रेस का बुरा हाल है। लेकिन हिमाचल में जीतने के बाद कांग्रेस की आलोचना कम हो सकती है। यहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के विधायक अपने नेता का चयन करने जा रहे हैं। आज शाम तीन बजे सभी विधायकों की बैठक पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इसमें एक मत से मुख्यमंत्री कैंडिडेट का चयन किया जाएगा। इसके बाद वही कैंडिडेट राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर जाएगा। इस बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के अलावा हिमाचल में पर्यवेक्षक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल भी मौजूद रहेंगे।
Advertisement
सीएम फेस की रेस में सबसे आगे प्रतिभा सिंह
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेसी विधायक आम सहमति से मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम का प्रस्ताव पास करेंगे। इस प्रस्ताव को पार्टी हाईकमान से मंजूरी दी जाएगी। इसमें फिलहाल किसी तरह की अड़चन नजर नहीं आ रही है।इसको लेकर पार्टी में पहले से ही एकराय की स्थिति बनी हुई है।बता दें कि इस चुनाव में पार्टी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने पहले से कोई चेहरा घोषित नहीं किया था। यहां तक कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक में भी इस मुद्दे को चुनाव के बाद के लिए छोड़ दिया गया। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रतिभा सिंह सीएम की रेस में आगे है। उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखु के अलावा सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में अब पार्टी हाईकमान की जिम्मेदारी बढ़ गई है।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक बैठक के दौरान ही पार्टी का फैसला आ जाएगा।
Advertisement