Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan By Election Result: राजस्थान उपचुनाव में किसकी हुई जीत, कौन हारा? एक क्लिक में जानें

Rajasthan By Election Result 2024 : राजस्थान में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से 5 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

02:38 AM Nov 24, 2024 IST | Ranjan Kumar

Rajasthan By Election Result 2024 : राजस्थान में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से 5 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Rajasthan By Election : राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 5 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को 3 सीटों का नुकसान हुआ है। चौरासी सीट पर जीत का अंतर घटा, लेकिन बीएपी गढ़ बचा ली। उपचुनाव का सबसे बड़ा झटका हनुमान बेनीवाल की रालोपा को लगा है। वह अपने गढ़ खींवसर को नहीं बचा पाई। साथ ही विधानसभा में अब उसकी एक भी सीट नहीं बची है। बता दें, 2023 विधानसभा चुनाव में इन सातों सीटों में से 4 कांग्रेस, एक भाजपा, एक बीएपी, एक रालोपा जीती थी।

सलूंबर सीट पर भाजपा की जीत बरकरार

उपचुनाव में भाजपा ने सलूंबर सीट बरकरार रखी। झुंझुनूं, रामगढ़ एवं देवली-उनियारा कांग्रेस और खींवसर रालोपा से छीन ली। कांग्रेस सिर्फ दौसा सीट बरकरार रखी। वैसे, यहां भाजपा से प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा मैदान में थे, जिन्हें हरा कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा ने जीत दर्ज की।

सीएम भजनलाल की साख हुई मजबूत

बता दें, सीएम भजनलाल शर्मा उप चुनाव की इस पहली सियासी परीक्षा में पास हो गए हैं। इससे उनकी साख मजबूत हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व पर इस हार से सवाल खड़े हुए हैं। इस चुनाव की सबसे बड़ी बात है कि कोई दिग्गज अपने गढ़ को नहीं बचा पाया।

दौसा में किरोड़ीलाल मीणा की जीत

दौसा सीट पर किरोड़ीलाल मीणा ने जीत दर्ज की है। झुंझुनूं में ओला परिवार, खींवसर में हनुमान बेनीवाल और रामगढ़ में जुबैर परिवार गढ़ को नहीं बचा सके। अब विधानसभा में भाजपा की सीटें 119 हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस की सीटें घटकर 66 रह गई। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70, भाजपा 115, रालोपा एक और बीएपी 3 सीटें जीती थी। बता दें, कांग्रेस के तीन, बीएपी एवं रालोपा के एक-एक विधायक के सांसद बनने और भाजपा एवं कांग्रेस के एक-एक विधायक के निधन की वजह से यह 7 सीटें खाली हुई थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article