किसका होगा HP? कांग्रेस के राज में जनता का हुआ शोषण, भाजपा सरकार आई तबी लोगों को मिला हक... बोले नड्डा
जब मनमोहन सिंह की सरकार आई और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गई तभी आपका हक मारा गया था
02:08 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर राजनीतिक पार्टीयां जनता को लुभाने कई खेल रही है। भाजपा पार्टी से लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी इस राज्य में अपनी सत्ता को स्थापित करना चाहती है।
Advertisement
हिमाचल में बनेगी डबल इंजन सरकार- नड्डा
भाजपा पार्टी के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने औपचारिक रूप से बिलासपुर में जनता को संबोधिक करते हुए कहा कि जब देश में मनमोहन की सरकार सत्ता में आई थी और अटल बिहारी की सरकार चली गई तो तबी से आप लोगों का हक मारा गया था। लेकिन परिस्थितियों के चलते जब हिमाचल जब भाजपा की सरकार बनी तो हिमाचल के लोगों को जमयराम ठाकुर के नेतृत्व में वह मिला जिसकी लोगों ने कभी कल्पना नहीं की होगी।
नड्डा ने बिलासपुर में कही यह बड़ी बात
हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें मौजूद है। जिसमें 13 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कि गई है। भाजपा प्रमुख नड्डा ने कहा कि हिमाचल में फिर एक बार डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए जिससे की राज्य में लोगों का विकास तेज गति हो सकें। वहीं, हिमाचल की जनता को कांग्रेस के राज में लोगों को इलाज से वंचित रहना पड़ा इसलिए मोदी नें लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए AIIMS का निर्माण लिया है।
Advertisement