टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा क्यों नीतीश कुमार पर आक्रामक हो गयी:शिवानंद तिवारी

श्री तिवारी ने कहा कि इस बीच क्या परिवर्तन हो गया कि भाजपा के मंत्री से विधायक तक नीतीश कुमार पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

05:11 PM Sep 11, 2019 IST | Desk Team

श्री तिवारी ने कहा कि इस बीच क्या परिवर्तन हो गया कि भाजपा के मंत्री से विधायक तक नीतीश कुमार पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

पटना : राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि भाजपा नीतीश कुमार पर अचानक आक्रामक क्यों हो गई है। यह आक्रामकता क्या बगैर ऊपर के इशारे के मुमकिन है। स्मरण है कि पिछले ईद में गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी की एक तस्वीर ट्वीट की थी। उसमें नीतीश कुमार इस्लामी टोपी और गमछा में औरों के साथ नजऱ आ रहे थे। नीतीश जी ने उसका बुरा माना था। उसके बाद खबर छपी थी कि भाजपा अध्यक्ष ने गिरिराज को फोन पर चेताया था।
Advertisement
श्री तिवारी ने कहा कि इस बीच क्या परिवर्तन हो गया कि भाजपा के मंत्री से विधायक तक नीतीश कुमार पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के लोग दावा कर रहे हैं कि विगत लोक सभा चुनाव में बिहार में भी जीत के पीछे नीतीश जी की छवि नहीं बल्कि मोदी जी का चेहरा था। इस दावे को ग़लत भी नहीं कहा जा सकता। विगत लोक सभा चुनाव संभवतरू पहला ऐसा चुनाव था जिसमें नीतीश जी की ओर से चुनाव घोषणा पत्र नहीं छापा गया। चुनाव अभियान में भी नीतीश जी की सभा तुलनात्मक ढंग से छोटी होती थी। उनके भाषण का भी ज़्यादा हिस्सा मोदी जी के गुणगान में ही होता था।
Advertisement
Next Article