Karishma और Sunjay Kapur का क्यों हुआ था तलाक, जानें आखिर किस बात से परेशान थी एक्ट्रेस?
करिश्मा और संजय कपूर के तलाक के पीछे क्या थी वजह
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 29 सितंबर 2003 को मुंबई स्थित करिश्मा के घर कृष्णा राज बंगला में पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों ने एक-दूसरे पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को यूके में पोलो खेलते समय निधन हो गया। 53 साल के संजय कपूर को खेल के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय का करियर बिजनेस की दुनिया में काफी सक्सेफुल रहा, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही, खासकर करिश्मा कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर। इसी बीच आइए जानते है कि संजय और करिश्मा के तलाक की वजह क्या थी?
करिश्मा कपूर की शादी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 29 सितंबर 2003 को मुंबई स्थित करिश्मा के घर कृष्णा राज बंगला में पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए – बेटी समायरा और बेटा कियान। शुरुआत में दोनों का रिश्ता ठीक रहा, लेकिन कुछ सालों बाद उनके बीच तनाव बढ़ने लगा। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन 2015 में करिश्मा ने अपनी सहमति वापस ले ली, जिसके बाद यह तलाक एक हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई में बदल गया।
करिश्मा ने लगाए आरोप
दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसने इस केस को मीडिया में सुर्खियों में ला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा था कि हनीमून के दौरान संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी। करिश्मा का दावा था कि जब उन्होंने इनकार किया, तो संजय ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और यहां तक कि अपने दोस्तों के सामने उनकी ‘कीमत’ भी बताई।
The Traitors के शुरू होते ही शो में आया बड़ा Twist, 5 मिनट में घर से बेघर हुई ये Contestant
घरेलू हिंसा का आरोप
2016 में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। करिश्मा ने कहा कि जब वह गर्भवती थीं, तब संजय ने अपनी मां से कहा था कि अगर करिश्मा ड्रेस में फिट नहीं हो पातीं तो उन्हें थप्पड़ मार देना। इस दौरान करिश्मा ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने संजय कपूर को समन भेजा था। करिश्मा का कहना था कि संजय कपूर न तो उनकी आर्थिक जिम्मेदारियां निभा रहे थे और न ही बच्चों की देखभाल में मदद कर रहे थे। इसी कारण करिश्मा ने तलाक की सहमति वापस ले ली और मामला लंबे समय तक कोर्ट में चला।
तलाक के बाद नई शुरुआत
कई सालों तक चले इस विवाद के बाद आखिरकार 2016 में कोर्ट ने करिश्मा और संजय का तलाक फाइनल कर दिया। तलाक के बाद संजय कपूर ने 13 अप्रैल 2017 को प्रिया सचदेव से शादी कर ली। करिश्मा कपूर फिलहाल अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रह रही हैं और अपनी निजी जिंदगी से दूर, करियर और परिवार पर ध्यान दे रही हैं। संजय कपूर के यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने से इंडस्ट्री के लोग बेहद हैरान हैँ और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.