For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले प्रियंका गाँधी ने क्यों किया बस्तर जिले से अपने पुराने रिश्ते को याद ? जाने अभी

08:38 AM Oct 07, 2023 IST | Nikita MIshra
छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले प्रियंका गाँधी ने क्यों किया बस्तर जिले से अपने पुराने रिश्ते को याद   जाने अभी

छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों जी तोड़ कोशिशों में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ के अंदर पांच जिले आते हैं। जहां बस्तर के अंदर करीबन 7 जिले आते हैं और 12 विधानसभा की सीटें आती है। इस वक्त राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के कानपुर पहुंची जहां उन्होंने अपने गांधी परिवार और कांग्रेस के बस्तर से जुड़े हुए रिश्ते को खूब याद किया। और बताया है कि आज बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन चुका है यह मॉडल बन चुका है।उन्होंने बस्तर जिले से अपने रिश्ते को बताते हुए उनकी दादी यानी कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को खूब याद किया साथ ही आदिवासियों को यह भी याद दिलाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस ने उनके लिए क्या कुछ किया है। प्रियंका गांधी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहती है इंदिरा गांधी साल 1972 में बस्तर में आई थी, उन्होंने कहा कि शायद आपने वह फोटो देखी ही होगी इसमें वह बस्तर की महिलाओं के साथ नाच रही थी।

प्रियंका गांधी ने बताए बस्तर से उनके गहरे रिश्तों के राज़

प्रियंका गांधी अपनी दादी को याद करते हुए कहती है कि, साल 1972 में जो इंदिरा गांधी ने कहा था वह आज सीएम भूपेश बघेल पूरा कर रहे हैं आज स्वामी आत्मानंद के नाम से विद्यालय और महाविद्यालय खोले गए। उन्होंने बताया कि आज बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम बन चुका है। एक मॉडल बन चुका है, छत्तीसगढ़ में आज देश का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट भी मौजूद है। जनता के संबोधन में उन्होंने कहा कि आपका भरोसा हमारे साथ बना है। अपनी दादी को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब इंदिरा गांधी छत्तीसगढ़ आई थी तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद से कहा था कि शिक्षा का विकास करना है आज प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार यह काम कर रही है इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनके यात्राओं का भी जिक्र किया और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन के दौरान पंडित नेहरू कई बार यहां पर आए इतना ही नहीं बल्कि राजीव गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी भी यहां पर आ चुकी है।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×