Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आखिर क्यों सड़क पर गिरे पेड़ को खुद कुल्हाड़ी से काटने लगे मिज़ोरम के डिप्टी स्पीकर

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स रास्ते में गिरे हुए पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने की कोशिश कर रहा है

01:18 PM Jun 02, 2019 IST | Desk Team

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स रास्ते में गिरे हुए पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने की कोशिश कर रहा है

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स रास्ते में गिरे हुए पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने की कोशिश कर रहा है जिससे की जाने का रास्ता साफ हो सके। पेड़ गिरने की वजह से वहां पर आने-जाने लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
Advertisement

इस शख्स का वीडियो हो रहा है वायरल 

इस वीडियो में जो शख्स पेड़ काटता हुए दिखाई दे रहा है उनका नाम एमएनएफ के ललरिनावमा है। यह मिजोरम के डिप्टी स्पीकर हैं। यह वाकया जब हुआ तक वइ टिकम क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि पेड़ गिरने की वजह से पूरा रास्ता ही ब्लॉक हो चुका था।

 ललरिनावमा ने कुल्हाड़ी उठाई और पेड़ काटना शुरु हो गए। जिस दौरान वह पेड़ काट रहे थे किसी ने उनका यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया। 

सादगी भरा जीवन जीते हैं ललरिनावमा

बता दें कि मिजोरम के डिप्टी स्पिकर ललरिनावमा एक इंजीनियर भी रह चुके हैं। मिजोरम से वह दो बार विधायक चुने गए हैं। सादगी से जीवन जीने केलिए उन्हें जाना जाता है। अक्सर उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनावों के बाद मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इस सादगी भरे जीवन की वजह से लोगों को वह बहुत पसंद हैं। 
सादगी भरा जीवन एक सार्वजनिक जीवन में बहुत मायने होती है। कई बार अमेरिका के राष्ट्रपति होने के बाद बराक ओबामा को लाइन में खड़े होकर बर्गर लेते हुए देखा गया है जिसके बाद हमारे मुंह से उनके लिए अपने आप तारीफ निकल जाती है। वहीं पीएम मोदी को भी झाड़ू लगाते हुए देखा है जिसके बाद हमने कई बार उनकी तारीफ भी की है। 
पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार अपने मंत्रियों के साथ शपथ ली है। उनमें से एक मंत्री को उनकी सादगी के लिए बहुत जाना जाता है। हम प्रताप सिंह सडंगी के बारे में बात कर रहे हैं। इसके बाद मिजोरम के डिप्टी स्पीकर ने अपनी इस काम से सबका दिल जीत लिया है। 
Advertisement
Next Article