Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL(LSGvsDC): लखनऊ के खिलाफ अम्पायर्स ने नॉर्खिया को बीच ओवर में ही गेंदबाज़ी से क्यों हटाया?

दिल्ली के गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया को बीच ओवर में गेंदबाजी से हटा दिया गया। क्योंकि वो काफी खतरनाक गेंदबाज़ी कर रहे थे।

12:08 PM Apr 08, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया को बीच ओवर में गेंदबाजी से हटा दिया गया। क्योंकि वो काफी खतरनाक गेंदबाज़ी कर रहे थे।

IPL 2022 के मैच नंबर 15 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बिलकुल भी अग्रेशन नहीं दिखा। बल्लेबाज़ी करते हुए भी टीम ने सिर्फ 149 रन बनाए जबकि उनके पास 7 विकेट बाकि थे। लेकिन गेंदबाज़ी के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो आम तौर पर बहुत कम होता है। दिल्ली के गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया को बीच ओवर में गेंदबाजी से हटा दिया गया। क्योंकि वो काफी खतरनाक गेंदबाज़ी कर रहे थे।
Advertisement
नॉर्खिया अपना तीसरा ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद में उन्होंने 140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हाई फुलटॉस बाल डाली। गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी और इसे नो बॉल करार दिया गया। इसके बाद अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी से ही रोक दिया। नॉर्खिया ने इससे पहले अपने दूसरे ओवर और लखनऊ की पारी के 14वें ओवर में भी एक बीमर डाला था। एक पारी में दो बीमर डालने के कारण उन्हें  गेंदबाजी से रोक दिया गया। 
आपको बता दें IPL में ऐसा पहले भी हो चुका है जब गेंदबाज को खरनाक गेंदबाज़ी करने की वजह से गेंदबाज़ी छोड़नी पड़ी। 2019 में मोहम्मद सिराज को भी एक पारी में दो बीमर डालने के कारण गेंदबाजी छोड़नी पड़ी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सिराज ने दो बीमर डाली थी।
Advertisement
Next Article