Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Vikrant Massey ने क्यों छोड़ी एक्टिंग? असली वजह आई सामने

विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की, फैंस हुए हैरान

06:49 AM Dec 02, 2024 IST | Arpita Singh

विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की, फैंस हुए हैरान

Advertisement

विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट कर दी है, एक्टर आखिरी बार 2025 में दिखेंगे। इसके बाद वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे।

12 th फेल एक्टर विक्रांत मैसी खबरों में बने हुए हैं, एक्टर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। दरअसल, विक्रांत ने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट कर दी है

उनकी इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस उदास है, उनके फिल्में छोड़ने के पीछे की वजहों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।

विक्रांत मैसी को इन दिनों फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में देखा जा रहा है, ये फिल्म कई विवादों में रही है। फिल्म में विक्रांत जर्नलिस्ट के रोल में नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो विक्रांत मैसी को और उनके 9 महीने के बेटे को धमकियां मिली थी। एक्टर ने खुद इसके बारे में बात की थी।

पिंकविला से बातचीत में विक्रांत ने कहा था- ‘इन लोगों को पता है कि मैं हाल ही एक बेटे का पिता बना हूं जो अभी चल भी नहीं सकता है।वो लोग उसका नाम घसीट रहे हैं, मैं उसकी सुरक्षा को लेकर टेंशन में हूं, किस तरह के समाज में हम जी रहे हैं?’

फिल्म साबरमती रिपोर्ट की बात करें तो इस फिल्म में राशी खन्ना, रिद्धी डोगरा और बरखा सिंह जैसे स्टार्स हैं,फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, एकता कपूर ने खुद फिल्म का प्रमोशन किया था।

अब विक्रांत ने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा- पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल अच्छे रहे,मैं आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं। अब घर वापस जाने का समय आ गया है। आने वाले 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। थैंक्यू सभी को

विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म सेक्टर 36 में देखा गया।उन्होंने फिर आई हसीन दिलरुबा और ब्लैकआउट में भी काम किया।

विक्रांत को सबसे ज्यादा 12th फेल से चर्चा मिली, इस फिल्म में वो मनोज कुमार शर्मा के रोल में थे। फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

Advertisement
Next Article