For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लाल खून होने के बावजूद नसें क्यों दिखती है नीली-हरी? क्या बदल जाता है खून का रंग, जानिए इस पर मेडिकल साइंस की राय

02:56 PM Sep 29, 2023 IST | Khushboo Sharma
लाल खून होने के बावजूद नसें क्यों दिखती है नीली हरी  क्या बदल जाता है खून का रंग  जानिए इस पर मेडिकल साइंस की राय

हमारा शरीर भी किसी पहेली से कम साबित नहीं होता है। आपने शायद अपने शरीर में ऐसी बहुत सी चीज़ें देखी होंगी जो लगती तो नार्मल हैं लेकिन उनमें काफी हैरान कर देने वाले और अलग तर्क होते हैं। क्या आपने कभी उस लाल रक्त पर ध्यान दिया है जो आपके हाथों की नसों में लगातार बहता रहता है?

जब आप को कभी चोट लगती हैं, या फिर कहीं पर खरोंच आती है या आप घायल होते हैं तो इन नसों से ही लाल रंग का खून निकलते हुए दिखाई देता है। विज्ञान इस बारे में क्या कहता है कि ये नसें हमेशा नीले या बैंगनी रंग की क्यों दिखाई देती हैं? तो आइए आज इसी पर आपको बताते हैं कुछ दिलचस्प बातें।

क्या है आखिर ये गुत्थी?

मेडिकल साइंस के अनुसार खून हमेशा लाल ही होता है। रक्त तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा यह तय करेगी कि यह लाल रंग का कौन सा शेड होगा। धारणाओं के अनुसार, जिस खून में ज्यादा ऑक्सीजन होता है वह अधिक लाल होता है, जबकि जिस खून में कम ऑक्सीजन होता है वह नीला होने लगता है। लेकिन यह सच नहीं है। लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) में वह ऑक्सीजन होती है जो रक्त में पाई जाती है। लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन भी इसे छुपाता है। सांस लेने के दौरान लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन का बहाव होता है, जिसके कारण उनका रंग गहरा हो जाता है। हालाँकि, जैसे-जैसे खून शरीर के अन्य भागों में बहता है, ऑक्सीजन का लेवल वैसे-वैसे गिरने लगता है। क्योंकि इससे शरीर के विभिन्न अंगों को ऑक्सीजन मिलती है। फिरये सेल्स कार्बन डाइऑक्साइड से भरने लगती हैं। हालाँकि, ये भी खून का रंग नहीं बदल सकते।

खून का रंग कभी नहीं बदलता है

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. क्लेबर फर्ट्रिन का दावा है कि शरीर के सभी ऊतकों मतलब की टिश्शू तक ऑक्सीजन की डिलीवरी के बाद यह खून फेफड़ों में लौट आता है। फिर भी खून का रंग नहीं बदलता है। इसका सीधा मतलब यह है कि मानव खून का रंग कभी नीला या काला नहीं होता। बस रंग की शेड में थोड़ा बदलाव आता रहता है।

नसों का नीला दिखना वेवलेंथ पर निर्भर

यह केवल एक भ्रम है कि नसें नीली दिखाई देती हैं। इसके बावजूद कि नसें त्वचा की बहुत पतली परत से ढकी होती हैं। रेटिना की वेवलेंथ तय करती है कि हम क्या देख सकते हैं। हमारी त्वचा कई परतों से बनी होती है जो वेवलेंथ पर प्रकाश बिखेरती है, जिससे रेटिना भ्रमित हो जाती है। प्रकाश की नीली और हरी वेवलेंथ उनके लाल वेवलेंथ की तुलना में लगभग हमेशा छोटी होती हैं। इसके कारण, लाल प्रकाश हमारी त्वचा द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है, जबकि हमारी रेटिना नीली या हरी रोशनी से प्रभावित हो जाता है। यह बताता है कि लाल रक्त होने के बावजूद हमें नसें नीली क्यों दिखाई देती हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×